खबरेंदेवरिया

चयनित स्टाफ नर्स को मिला नियुक्ति पत्र : एमपी रविंद्र कुशवाहा ने दी शुभकामनाएं, कहा-ईमानदारी से करें सेवा

Deoria News : जिले के 13 स्टाफ नर्सों को रविवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। एनआईसी में सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सीडीओ रविन्द्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से की गई हैं। प्रदेश में नौकरी-रोजगार की संभावनाएं कम नहीं हैं। जिस ईमानदारी से आपका चयन किया गया है उसी ईमानदारी से मरीजों के इलाज में सेवा दें। सांसद ने स्टॉफ नर्स के लिए चयनित रीता गुप्ता, रंजना यादव, तूलिका दुबे, अर्चना भारती, शिल्पी सिंह, सुगंधा भारती, रिंकी, दिव्या गुप्ता, छमा त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, लछमी, पूजा कुमारी, अर्चना भारती को न्युक्ति पत्र दिया।

सीडीओ रविंद्र कुमार ने नर्सों से कहा कि उनका योगदान बहुत महान है। कठिन से कठिन घड़ी में भी आप लोगों ने काफी डटकर काम किया है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि नर्सों के दम पर ही अस्पतालों का महौल बेहतर होता है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता है। इसमें नर्सों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बीमार भी आपके व्यवहार से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर लेता है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल या फिर मेडिकल कालेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है। उन्होंने नवनियुक्त नर्सों से कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है, उसको वह अपने कार्यस्थल पर सामने लाएं। आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को राहत देने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. विनय पाण्डेय, एसीऐमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, डीडीएम प्रमोद यादव, संजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

योगी सरकार ने पेश किया आम बजट : जानिए महिलाओं के लिए इसमें क्या है खास

Abhishek Kumar Rai

यूपी विधान सभा अध्यक्ष ने सभी दलों से मांगा सहयोग : विपक्ष ने दिलाया ये भरोसा

Pushpanjali Srivastava

देर रात सलेमपुर सीएचसी पहुंचे डीएम और एसपी : एमओआईसी मिले गायब, सख्त तेवर पर मध्य रात्रि में वापस लौटे केंद्र

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : सीडीओ ने बारिश से टूटे कुर्ना लिंक नाले का किया स्थलीय निरीक्षण, इंजीनियर्स ने बताई ये वजहें, लैब में होगी टेस्टिंग

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार में बढ़े 15 लाख गन्ना किसान : पैदावार और पेमेंट का बना रिकॉर्ड, जानें कैसे शुगर इंडस्ट्री के बदले हालात

Swapnil Yadav

डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा : जनता इंटर कॉलेज में मिली लापरवाही

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!