खबरेंदेवरिया

DEORIA : 9 कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश, एमएलए और प्रशासन ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

-उत्तर प्रदेश में स्थापित ’औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0’ के आयोजन का हुआ लाइव प्रसारण

-इस अवसर पर ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित 09 उद्यमियों को उपस्थित अतिथियों ने किया सम्मानित

Deoria News : रुद्रपुर विधानसभा से विधायक जय प्रकाश निषाद (Jai Prakash Nishad), सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi), बरहज विधायक दीपक मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रवींद्र कुमार की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश में स्थापित ’औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0’ का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया।

लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ। जिसे सभागार में उपस्थित उद्यमियों व प्रबुद्धजनों ने देखा। इस अवसर पर ओडीओपी योजना के तहत चिन्हित 09 उद्यमियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। उन्हें उद्योग में सफलता की शुभकामनाएं व बधाई दी। 

जमीन चिन्हित हो

विधायक रुद्रपुर जय प्रकाश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हैं। इसका उद्देश्य है कि हमारे छोटे-छोटे उद्यमी स्वावलम्बी हों और स्वदेशी उत्पाद दुनिया में अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने उसरा बाजार के औद्योगिक आस्थान में उद्यमियों की सुविधा के लिये उद्योग विभाग के किसी कर्मी को बैठने की बात कही। उन्होंने छोटे-छोटे उद्यमियों को जोड़ने व प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उसरा बाजार में सड़क के पूरब औद्योगिक आस्थान को बढ़ावा देने के लिये जमीन चिन्हित किये जाने को कहा।

सिंगल विडो सिस्टम विकसित हो

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया की नजर उत्तर प्रदेश पर है। देवरिया का नाम यूपी में प्रथम आये, इसके लिये हम सभी को मिल कर काम करना चाहिये। ओडीओपी को बढावा देने की दिशा में भी कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने इस ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की तरह देवरिया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी आयोजित किये जाने को कहा। सदर विधायक ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिये सिंगल विण्डो सिस्टम विकसित किये जाने पर बल दिया।

अच्छी टीम है

बरहज से भाजपा के विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि उद्यम सामाजिक, मानवता व संवेदना से जुड़ा होना चाहिये। उन्होंने कहा कि जनपद में उद्योग स्थापना के लिये बेहतर माहौल है। उद्यमी आगे आयें और उद्यम स्थापित कर जनपद में रोजगार का अवसर बढायें, जिससे जनपद में सुविधा व सम्मान बढ़े। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिकारियों की अच्छी टीम है। सहजता से सभी का काम होगा।

सकारात्मक माहौल है

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद का माहौल काफी सकारात्मक है। सभी का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। उद्यमी भी जनपद में उद्योग स्थापना के लिए काफी उत्साहित हैं। देवरिया ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी आयोजित करायी जायेगी व पूरी मेहनत व पारदर्शी से उद्योग स्थापना के लिये कार्य किया जायेगा। उन्होंने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया व एक-एक उद्यमियों से उनके उद्योगों के संबंध में जानकारी कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।       

इन्हें सम्मानित किया गया

इस अवसर पर उद्यमी आनंद सागर तिवारी, अमर नाथ कुशवाहा को रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, नवल इंटरप्राइजेज, सूर्या गैस एण्ड ट्रेडर्स को सदर विधायक, राधिका इंटरप्राइजेज को बरहज विधायक दीपक मिश्रा, बाला जी एग्रो को एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, उद्यमी अमित कुमार को जिलाधिकारी एवं योगेन्द्र कुशवाहा को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने ओडीओपी का गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत ओडीओपी में तैयार बुके प्रदान कर किया गया। उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने जनपद में उद्योग स्थापना, ओडीओपी आदि पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के इस दौरान डीसी मनरेगा बीएस राय, अधिशासी अभियंता विद्युत राम सेवक राम व अन्य उद्यमी आदि उपस्थित रहे।

जनपद स्तर पर आयोजित इस सेरेमनी कार्यक्रम में कुल 09 इकाइयों ने प्रतिभाग किया। इसमें –

-आनंद सागर तिवारी पूंजी निवेश 3.50 करोड़, उत्पादन सोलर पैनल/लीथिएन आयन प्रोजेक्ट

-नवल इंटरप्राइजेज निवेश पूंजी 2.06 करोड़ उत्पादन प्लास्टिक अटैची, मग बाल्टी

-राधिका इंटरप्राइजेज पूंजी निवेश 1.16 करोड़, उत्पादन प्लास्टिक गुड्स, मग बाल्टी

-बाला जी एग्रो पूंजी निवेश 5.00 करोड़, उत्पादन पैराडाईज राइस मिल

-अन्पूर्णा उद्योग पूंजी निवेश 1.50 करोड़, उत्पादन एल्यूमिनियम बर्तन

-अमित कुमार पूंजी निवेश 1.31 करोड़, उत्पादन एल्यूमिनियम बर्तन

-योगेन्द्र कुशवाहा पूंजी निवेश 1.62 करोड़ उत्पादन फ्लोर मिल (आटा)

-अमरनाथ कुशवाहा पूंजी निवेश 1.50 उत्पादन एनोडाइजिंग, शीशे पर डिजाइन कार्य तथा

सूर्या गैस एण्ड ट्रेडर्स 1.00 करोड़ पूंजी निवेश उत्पादन ऑक्सीजन लिक्विड स्टोरेज कार्य की इकाइयां सम्मिलित रहीं।

Related posts

BREAKING : देवरिया में पैर फिसलने से पोखरी में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में राष्ट्रपति कोविंद : गीता प्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, जानें राज्यपाल और सीएम ने क्या कहा

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड, बरवांमीर छापर के प्रधान को नोटिस, बीडीओ पर भी गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

यूपी : संकल्प पत्र के वादों को 2 साल में पूरा करेगी योगी सरकार, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे कृषि केंद्र, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पूर्व प्रत्याशी पिंटू सैंथवार के खिलाफ मुकदमे की जांच करेगा 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!