खबरेंदेवरिया

Ration Distribution : देवरिया में 2 जून से होगा मुफ्त राशन का वितरण, आदेश जारी

Deoria News : जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह मई, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का माह जून, 2022 में  02 जून से 10 जून तक निःशुल्क वितरण कराया जाएगा। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उप्र लखनऊ ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके अन्तर्गत वितरण कार्य किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न (20 किग्रा गेहूं तथा 15 किग्रा चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन कार्ड में सम्मिलित प्रत्येक यूनिट 5 किग्रा खाद्यान्न (03 किग्रा गेहूं एवं 2 किग्रा चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। जनपद के समस्त कार्डधारकों को उन्होंने अवगत कराया है कि अपने उचित दर दुकान से उपरोक्तानुसार मात्रा में आवश्यक वस्तुएं निर्धारित समयावधि में निःशुल्क प्राप्त करें।

Related posts

दाम्पत्य बंधन में बंधे 326 जोड़े : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद-विधायक और अधिकारी बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai

सुधार : साल दर साल सिमट रहा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ, आंकड़ों से जानें यूपी का हाल

Abhishek Kumar Rai

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के लगेंगे स्टॉल : योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

25 हजार ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग दिलाएगी योगी सरकार : गांवों में बड़े बदलाव की होगी शुरुआत

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : ग्राम समाधान दिवस पर सीडीओ ने इस गांव का किया दौरा, इतनी शिकायतें निस्तारित हुईं

Sunil Kumar Rai

देवरिया हैंडबॉल टीम ने स्टेडियम ब्लु को हरा कर जीता खिताब : इन टीमों ने दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!