खबरेंदेवरिया

अवसर : 30 मई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी हायर

Deoria News : जिला सेवा योजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जीआईटीआई कैम्पस में 30 मई को सुबह 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित होगा।

इन कंपनियों में मिलेगा मौका

अभी तक निजी क्षेत्र की कम्पनी OM INTERPRISES तथा SFAKIA AGROTECH (OPC) PVT. LTD. ने प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। दोनों कंपनियां विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन करेंगी। रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा उम्र सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।

समय से पहुंचे

उपरोक्त योग्यता एवं उम्र वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई को सुबह 10:30 बजे अपने पंजीयन कार्ड एवं रेज्यूम (बायोडाटा) के साथ रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन 8500-15000 रुपये के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग-व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

Amarnath Yatra : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 10 की मौत, कई दर्जन टेंट बहे, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने दिव्यांग को दिलाया पुश्तैनी भूमि पर कब्जा : दबंगों से परेशान पीड़ित ने लगाई थी गुहार

Sunil Kumar Rai

सुषमा स्वराज : विरोधी भी थे उनके मुरीद, देवरिया भाजपा ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

Sunil Kumar Rai

INS VIKRANT : नौसेना को मिला पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत, खासियत जान हो जाएंगे हैरान, पीएम बोले-यह एक तैरता हुआ एयरफील्ड और शहर है

Harindra Kumar Rai

पहल : पहले किसान दिवस में देवरिया के कृषकों ने उठाए यह मुद्दे, जिलाधिकारी ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : भाजपा ने नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय संसदीय बोर्ड से बाहर किया, इन चेहरों को दिया मौका

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!