खबरेंनोएडा-एनसीआर

जिम्मेदारी : ईएमसीटी टीम ने झुग्गियों की महिलाओं को किया जागरूक

Gautam Buddh Nagar : ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) ने आज विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर झुग्गी-बस्ती में रहने वाली महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया।

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को ईएमसीटी की टीम ने मासिक धर्म के दौरान साफ़-सफ़ायी से रहने के फ़ायदे बताए। आज भी देश में ज्यादातर महिलाएं कपड़ा इस्तेमाल करती हैं, जिससे शरीर कई प्रकार के संक्रमण के प्रति अति संवेदनशील हो जाता है।

बदलते रहें

ऐसे में ज्यादा देर तक एक ही पैड या कपड़े के इस्तेमाल से जननांगों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिक्कतों से बचे रहने के लिए सैनिटरी नैपकिन को समय-समय पर बदलते रहें।

प्रेरित किया

आज ईएमसीटी की टीम से प्रियंका सिंह ने पिरीयड के दौरान साफ़-सुथरा रहने के लिए प्रेरित किया। ताकि बैक्टीरिया उत्पन्न ना हो। साथ ही साथ पैड को डिस्पोज करने का सही तरीक़ा बताया। महिलाओं को संतुलित आहार के साथ-साथ पानी की भी उचित मात्रा सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये रहे मौजूद

आज ईएमसीटी टीम से प्रियंका सिंह, निधि शर्मा, डाइटिशियन गरिमा श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

BJP Sankalp Patra-2022 : भाजपा ने संकल्प पत्र में कृषि और किसानों के लिए किए बड़े वादे, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

Harindra Kumar Rai

DEORIA : बीजेपी देवरिया ने विभिन्न समुदाय के लोगों संग की बैठक, सांसद बोले-विविधता में एकता ही भाजपा का श्लोक मंत्र

Abhishek Kumar Rai

अवसर : बकाया बिजली बिल बढ़ा रहा टेंशन तो यूपी सरकार की योजना का लें लाभ, मिल रहा भारी छूट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : टीमों ने 6 स्कूलों में मिड डे मील का सैंपल लिया, बच्चों को किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : राज्य पक्षी और पशु के लिए जंगलों में विकसित किए जाएं विशेष पार्क, वन विभाग को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

देवरिया के 37 गांवों से गुजरेगा बाईपास : बैतालपुर के बजाय यहां से शुरू होगा मार्ग, पढ़ें गोरखपुर-सलेमपुर बाईपास के लिए प्रस्तावित रूट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!