खबरेंदेवरिया

दुःखद : गंडक नदी में नहाने गए देवरिया के 2 किशोर डूबे, गांव में मचा मातम

Deoria News : देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में आज हुए एक हृदय विदारक घटना से इलाके में मातम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के सामने दो किशोर गंडक नदी में बुधवार को स्नान करने गए थे। लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बेसुध परिजन मौके पर पहुंचे। मगर तब तक देर हो चुकी थी।

नहाने गए थे

जानकारी के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव के निवासी आकाश गोंड (17 वर्ष) और सागर गुप्ता (15 वर्ष) बुधवार की दोपहर दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोस्तों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए।

गई जान

दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। दोनों को काफी देर बाद बाहर निकाला गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी वजह से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related posts

Lata Mangeshkar Smriti Chowk : यूपी के इस जिले में लता मंगेशकर स्मृति चौक बनाएगी योगी सरकार, जानें क्या होगा खास

Harindra Kumar Rai

Deoria : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देवरिया के अखिलेंद्र शाही को दिया ये खास अवार्ड, लोगों ने दी बधाई

Abhishek Kumar Rai

काशी में सोमवार से शुरू होगा G-20 समिट : दिग्गज दुनिया के खानपान पर 3 दिन करेंगे मंथन, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

8 मार्च को खेली जाएगी होली : जानें होलिका दहन का सही समय, इस विधि से पूजा करने पर मिलेगा अद्भुत लाभ

Swapnil Yadav

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

स्वच्छता अभियान : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पिपरा मोहन शिव मंदिर की सफाई की, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 वार्डों को किया स्वच्छ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!