खबरेंदेवरिया

Damini App : 4 घंटे पहले मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी, एक साथ करोड़ों लोगों को सूचना देगा ये ऐप

Deoria News : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा नोडल अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन समिति नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दामिनी ऐप के माध्यम से 4 घंटे पूर्व वज्रपात की सूचना मिल जाती है। जिससे संभावित मानवीय क्षति को रोका जा सकता है।

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि अधिसूचित आपदाओं की पूर्व चेतावनियों, अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचां कर आपदा से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने इंन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया है।

करोड़ों लोगों को भेजता है

इन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट, डाटा को फेच करके राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड ग्राम प्रधानों (पूर्व एवं नवनिर्वाचित), लेखपालों, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा पुलिसकर्मियों एवं लगभग 1.20 करोड़ कृषकों को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के रियल टाइम में प्रेषित करता है।

जरूरत है

इन्टीग्रेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम के माध्यम से किसी संभावित आपदा, खराब मौसम का अलर्ट मात्र उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है, जिनका मोबाइल नम्बर राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है। परन्तु प्रदेश में प्रतिवर्ष वज्रपात से होने वाली क्षतियों के दृष्टिगत ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता है, जिसकी पहुंच आम जनमानस तक आसानी से हो।

4 घंटे पहले मिलेगी सूचना

उन्होंने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी ने वज्रपात की पूर्व चेतावनी, अलर्ट प्रेषित किये जाने के लिए ‘दामिनी ऐप’ विकसित किया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दामिनी ऐप लगभग 20 किमी व क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 4 घंटे पूर्व प्रेषित करता है, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

डाउनलोड करें ऐप

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने कहा कि वज्रपात की पूर्व चेतावनी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये दामिनी ऐप को जनपद, तहसील, ग्राम, ब्लाक स्तर के सम्बन्धित अधिकारियों, समस्त ग्राम प्रधानों, लेखपालों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा ऐप को डाउनलोड करें तथा आम जनमानस को भी दामिनी ऐप को डाउनलोड करने के लिये प्रेरित करें। जिससे वज्रपात का अलर्ट अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके तथा वज्रपात से होने वाली क्षतियों को कम किया जा सके।

Related posts

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून-व्यवस्था : 2 करोड़ से अधिक संदिग्धों की ली गयी तलाशी, 38 लाख से…

Rajeev Singh

सीडीओ का आदेश : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी ही करें प्रतिभाग, प्रतिनिधि भेजने पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित, कोला गौशाला में मिली खामियों पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम ने अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

3 साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार : सीएम ने सहजनवा में किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग, घंटों बाधित रहा यातायात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!