उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी का आदेश : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को फौरन मिले मदद, डीएम करें ये काम

CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आंधी-तूफान, बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत वितरित किये जाने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राहत व मदद पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तत्काल सूचना दी जाए

सीएम ने कहा है कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए। उन्होंने आपदा में घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के आदेश देते हुए कहा है कि अहेतुक सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के सम्बन्ध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए। उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

जायजा लें जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि सभी जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा करने एवं नुकसान का जायज़ा लेने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने मण्डलायुक्तों को राहत कार्याें का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया है।

Related posts

DEORIA BREAKING : अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले दो अफसरों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने की सिफारिश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक हादसा : धान की कटाई के दौरान कंबाइन की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत, मचा मातम

Satyendra Kr Vishwakarma

Agnipath Scheme : अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे पद, पढ़ाई के लिए लांच होगा कस्टमाइज्ड कोर्स, सीएम योगी ने गिनाए फायदे

Harindra Kumar Rai

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम : डीएम ने तैयारियां परखीं, लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे बीएलओ

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 5 महिला ऑफिसर पायलट ने उत्तरी अरब सागर में डोर्नियर जेट से रचा इतिहास, पूरा किया यह खास मिशन

Shweta Sharma

Lakhimpur Kheri Case : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की जमानत रद्द की, 1 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

error: Content is protected !!