खबरेंदेवरिया

Deoria News : सैन्य आश्रित 25 मई तक इन स्कीम में करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Deoria News : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी (अप्रा) ने जनपद के सभी सैनिक आश्रितों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों, शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि निदेशालय स्तर पर निःशुल्क इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, एसएसबी कोचिंग, कम्प्यूटर फैशन प्रशिक्षण डिजाइनिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण दिया जाना है।

इच्छुक पूर्व सैनिक आश्रितों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों, शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का नाम इस कार्यालय में 25 मई तक डिस्चार्ज बुक, परिचय पत्र एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि अंकित हो, के साथ उपस्थित होकर दर्ज करा लें। ताकि इसकी सूचना निदेशालय को समय से भेजी जा सके। इसमें किसी तरह की देरी स्वीकार नहीं होगी।

व्यावसायिक केंद्र आवंटन के लिए 1 जून तक करें आवेदन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिसर में बने भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के स्व रोजगार के लिए निर्मित 18 व्यवसायिक केन्द्रों में से 3 व्यवसायिक केन्द्रों के आवंटन होने हैं। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने अवगत कराया है कि उक्त दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन पत्र कार्यालय में उपलब्ध है।

दी ये जानकारी

आवेदन पत्र कार्यालय के किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 1 जून है। इस तिथि को शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जायेगें। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमाण्डर मुकेश तिवारी (अप्रा) ने यह जानकारी दी है।

Related posts

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

Right To Education : आरटीई के तहत यूपी में हुए रिकॉर्ड 1.31 लाख बच्चों के दाखिले, इन जिलों ने किया कमाल, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

Shweta Sharma

लापरवाही : देवरिया में बिना जॉब कार्ड मनरेगा में काम कर रहे श्रमिक, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Harindra Kumar Rai

एक्शन में नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा : अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

यूपी के इस जिले में 2950 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेंगे कारोबारी : 23 प्रस्तावों पर प्राधिकरण ने लगाई मुहर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!