खबरेंदेवरिया

Scholarship Application : इस तिथि तक भरना होगा स्कॉलरशिप फॉर्म, देरी हुई तो…

Deoria News : उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 में समस्त वर्गों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन करने के लिए दो टाइम टेबल जारी हुए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जारी समय सारणी के विवरण में बताया है कि मान्यता प्राप्त संस्था, विद्यालय मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, कुल सीटों की संख्या को जोडना, अपडेट करने की तिथि पूर्वदशम के प्रथम चरण के लिए 31 मई तक, द्वितीय चरण के लिए 20 जुलाई से 16 अगस्त तथा दशमोत्तर के प्रथम चरण के लिए 6 जून तक, द्वितीय चरण के लिए 11 जुलाई से 22 अगस्त तक कर सकते हैं।

7 नवंबर तक करें आवेदन

छात्र-छात्राएं ऑनलाईन आवेदन पूर्वदशम के प्रथम चरण के लिए 1 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 2 जुलाई से 7 अक्टूबर तक और दशमोत्तर के प्रथम चरण के लिए 7 जुलाई तक तथा द्वितीय चरण के लिए 8 जुलाई से 7 नवंबर तक कर सकते हैं।

देनी होगी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांक्षित संलग्नकों सहित संस्था, विद्यालय में जमा किये जाने की पूर्वदशम के प्रथम चरण के लिए आवेदन पत्र भरने के 4 दिन के अन्दर और अंतिम तिथि 5 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए आवेदन पत्र भरने के 4 दिन अन्दर और अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तक मिल जाना चाहिए। दशमोत्तर के प्रथम चरण के लिए आवेदन पत्र भरने के 4 दिन के अन्दर और अंतिम तिथि 11 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए आवेदन पत्र भरने के 4 दिन के अन्दर अधिकतम 10 नवंबर तक मिल जाने चाहिए।

10 नवंबर आखिरी तिथि तय

छात्र-छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखों से समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करने की पूर्वदशम के प्रथम चरण के लिए 7 जुलाई तक, द्वितीय चरण के लिए 7 जुलाई से 20 अक्टूबर तक तथा दशमोत्तर कक्षाओं के प्रथम चरण के लिए 13 जुलाई तक एवं द्वितीय चरण के लिए 10 जुलाई से 15 नवंबर तक निर्धारित है। 

निर्धारित तिथि में करें काम

उन्होने अवगत कराया कि जनपद के समस्त पूर्वदशम, दशमोत्तर संस्थाओं समस्त वर्ग के छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप पोर्टल पर प्रदर्शित समय सारणी के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। 

Related posts

Deoria news : ऐतिहासिक होगा एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम, देवरिया के दोनों सांसद और सभी विधायक लेंगे हिस्सा, किसान लिखेंगे धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में आधा दर्जन बीडीओ को नोटिस जारी : तीन संस्थाओं से भी जवाब तलब, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

World Blood Donor Day 2022 : एसपी संकल्प शर्मा रक्तदान शिविर का करेंगे उद्घाटन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी करेगी आयोजन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : कौशल विकास मिशन के जरिए युवाओं को सक्षम बना रही योगी सरकार, 15 लाख से ज्यादा को मिला प्रशिक्षण

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की देवरिया कार्यकारिणी का गठन, अखिलेश गोस्वामी अध्यक्ष और शोभा राय महामंत्री बनीं, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

108 महिला चालकों को प्रशिक्षण देगा यूपी परिवहन निगम : पढ़ें पूरी जानकारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!