उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 को दिए 9 महत्वपूर्ण आदेश, जानें

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   (Yogi Adityanath) ने कोवडि की समीक्षा बैठक के दौरान मंगलवार को टीम 9 को 9 महत्वपूर्ण आदेश दिए। सीएम ने कहा कि इन सभी आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन कराया जाए। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर उस पर अमल किया जाए।

1-

सीएम ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 1024 है। विगत 24 घंटों में 70 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 129 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 202 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। बुंदेलखंड में भी नए केस मिल रहे हैं। अधिक पॉजिटिविटी दर वाले जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू की जाए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क रहना होगा। हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

2 –

उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। किंतु बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 32 करोड़ 09 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही 18+ उम्र की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 90% से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

3 –

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 12 से 14 उम्र वर्ग के बच्चों में बड़ी संख्या अभी टीकाकवर नहीं ले सके हैं। इसे तेज करने की जरूरत है। 18+ उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दिए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे। बूस्टर डोज की महत्ता और बूस्टर टीकाकरण केंद्रों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए।

4 –

उन्होंने कहा कि पावन ‘बड़ा मंगल’ के दृष्टिगत स्वच्छता, पेयजल आदि की आवश्यक व्यवस्था कराई जाए। लोगों की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक आयोजनों से सड़क यातायात बाधित न हो। धार्मिक कार्य निर्धारित स्थलों पर ही किया जाना चाहिए।

5 –

सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसे जून अंत तक पूर्ण करा लिया जाए। बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे (Ballia Link Expressway) के निर्माण में तेजी की अपेक्षा है।

6 –

उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक जनपदों में उत्तर प्रदेश के सभी 08 जिलों ने विकास के विविध मानकों पर सराहनीय कार्य किया है। नीति आयोग ने भी विभिन्न जनपदों के प्रयासों को सराहा है। प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक जिलों की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। इसी प्रकार, 100 आकांक्षात्मक विकास खंडों की कार्रवाई की जानी चाहिए।

7 –

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की भावी कार्ययोजना के सम्बंध में विगत दिनों मंत्रिपरिषद के समक्ष सेक्टरवार प्रस्तुतिकरण हो चुका है। सभी 10 सेक्टरों के लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त कर कार्ययोजना के क्रियान्वयन व प्रगति की सतत मॉनीटरिंग की जाए।

8 –

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार की जाए। 18 मई को इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद होगा, जिसके उपरांत सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ होगा।

9 –

सीएम ने कहा कि बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दी जानी चाहिए। यातायात नियमों के संबंध में प्रधानाचार्यों, प्राचार्यों, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जाए। अभिभावकों के साथ भी विद्यालयों में बैठक हो। स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता विषयक प्रभात फेरी निकाली जानी चाहिए। लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

Related posts

कुछ हटके : रेल कर्मचारी राजेश पांडेय जेंडर बदल कर बने सोनिया, भारतीय रेलवे में ऐसा पहला मामला, पढ़ें खबर

Satyendra Kr Vishwakarma

बीजेपी का बूथ विजय अभियान : पदाधिकारियों ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां, लोगों से की पार्टी को विजयी बनाने की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने जारी की नई गाइडलाइंस, प्रत्याशियों को मिलीं ये रियायत

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में शराब की सभी दुकानें 26 जून को रहेंगी बंद, कड़ाई से होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

सुनहरा मौका : बेहद कम कीमत में मिल रहा सोलर पंप, पहले आओ-पहले पाओ लागू होगा, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

विद्यार्थी परिषद ने बीएसए देवरिया को दिया ज्ञापन : शैक्षिक संस्थानों पर नहीं हुई कार्रवाई तो…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!