खबरेंदेवरिया

देवरियाः 180 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 187 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट

Deoria News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज, 17 अक्टूबर को जनपद देवरिया के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में तीन दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक मेला-प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, देश का विकास कृषि में निहित है। किसान मेले का लाभ उठाकर कृषि में क्रांति लायें और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएं। कृषि मेला किसान के लिए सौगातों का मेला होता है। इसलिए किसानों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि मेला में किसानों को नई-नई योजना और तकनीकी के विषय में जानकारी मिलती है। इससे किसानों के प्रगति की राह खुलती है। डिप्टी सीएम जनसंघ के कद्दावर नेता रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पथरदेवा पहुंचे थे।

180 करोड़ का बजट खर्च होगा

उपमुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी में 5 महिलाओं को गोद भराई एवं एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर अन्नप्रासन संस्कार किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया के विकास से जुड़ी कुल 207 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के तहत जिले में लगभग 180 करोड रुपये की लागत से 306.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण होगा। तीन छोटे पुल भी बनाए जाएंगे।

योजनाओं का लाभ मिल रहा है

उन्होंने कहा कि हेतिमपुर-महुआडीह मार्ग और देवरिया-बैतालपुर मार्ग के लिए 35 करोड़ और 58 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जारी धन डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत गरीबों के खाते में पहुंच रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब आदमी भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही को श्रद्धांजलि अर्पित की। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने देवरिया में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं को शुरू करने एवं पूर्ण करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ये अतिथि रहे मौजूद

देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उपमुख्यमंत्री को राम मंदिर के मॉडल का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक सदर डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक हाटा पवन केडिया, विधायक काली प्रसाद, विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक गंगा कुशवाहा, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र, अंतर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, सुब्रत शाही, नीरज शाही, अंबिकेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

देवरिया में उपमुख्यमंत्री ने आज कुल 187 परियोजनाओं का शिलान्यास किया –

1 – 13 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से तरकुलवा बंजरिया मार्ग के 6.50 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण होगा। इस कार्य को दिसंबर 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

2 – बंजरिया देवरिया घुस मार्ग के 5.75 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण होगा। इस कार्य में 10 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना को भी दिसंबर 2021 में पूर्ण कर लिया जाएगा।
3 – 14 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से रतनपुर महुआपाटन से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग के 7.20 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा।
4 – 21 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से लाहिलपार महुआटन करौदा मार्ग के 12.10 किमी लंबे सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा।
5 – 11 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से मझौली चनुकी सोहगरा मार्ग के 8.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण किया जायेगा।
6 – 10 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से मुसैला से भागलपुर मार्ग के 5.50 किमी लंबे सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य इसी वर्ष दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कुल 17 कार्यों का लोकार्पण किया –
1 – 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 4.35 किमी लंबे अकटहिया प्राथमिक विद्यालय से नकटा पुल एवं पिच रोड से मेदनापुर मोड़ एवं हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग कार्य का नवनिर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया।

2 – 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 4.50 किमी लंबे पड़री पिच मार्ग से चरियांव खास होते हुए नहर की पटरी-केशवबारी संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

3 – 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से सलेमपुर मझौली मैरवां मार्ग से जंजीरहा संस्कार भारती विश्वविद्यालय होते हुए ताली बाजार बिहार बार्डर तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

3 पुल भी उपमुख्यमंत्री ने जनता को सौंपे –
1 – 4 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम विरवा के घाट से शेर सिंह यादव के घर के पश्चिम नाला पर बने पुल का लोकार्पण किया गया।

2 – 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने सूरजपुर-हरैया के बीच मझना नाले पर 5 गुणे 10 मी स्पान आरसीसी लघु सेतु का लोकार्पण किया गया।

3 – भुजौली कालोनी में कुर्ना नाले पर 3 गुणे 10 मी का लघु सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कुल 3 करोड़ 45 लाख की लागत से किया गया।

Related posts

देवरिया : युवक ने मुख्यमंत्री योगी से की सड़क पर मवेशी बांधने की शिकायत, पुलिस ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी 75 जिलों में इंवेस्टमेंट एमओयू साइन : निवेशकों ने इन सेक्टर में दिखाया भरोसा, 18 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Pushpanjali Srivastava

अतीक अहमद को हुई सजा तो सोशल मीडिया पर छाए सीएम योगी : यूजर्स ने कुछ इस अंदाज में दी प्रतिक्रिया

Swapnil Yadav

Uttar Pradesh : यूपी में फ्री हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, हर जिले में बनेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

Sunil Kumar Rai

सुरक्षा : अब गूगल से निजी जानकारी हटा सकेंगे यूजर, सर्च इंजन कंपनी ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

दस्तक अभियान में चिन्हित होंगे इन लक्षण वाले मरीज : हर घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी, देवरिया प्रशासन ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!