अन्यखबरें

जरूरी खबर : नरेंद्र मोदी सरकार ने गेंहू खरीद की तिथि बढ़ाई, राज्य सरकारों को जारी हुए दिशानिर्देश

google image

New Delhi : केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने देश में गेहूं खरीद की आखिरी तिथि बढ़ा दी है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही अब पिछले साल के मुकाबले गेहूं की खरीद भी कम हुई है। इसके चलते भारत सरकार ने यह फैसला लिया है।

इस संबंध में केंद्रीय कृषि भवन से सभी राज्यों के मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और सेक्रेटरी (फूड) को आदेश जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि गेहूं खरीद 31 मई तक जारी रहेगी। मौजूदा सत्र में 14 मई तक 180 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। जबकि पिछले साल इतने वक्त में 367 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।

राज्य सरकारों और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 31 मई तक खरीद को मंजूरी दी है। सभी राज्य सरकार इस दिन तक एमएसपी दर पर गेहूं की खरीद कर सकती हैं। आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार किसानों की समस्या समझती है और उन्हें राहत देने के लिए तिथि बढ़ाई जा रही है।

Related posts

लाखों पशुपालकों के लिए बड़ी खबर : हर घर जाकर पशुओं को टीका लगाएगी मोबाइल वेटेनरी एंबुलेंस, कृषि मंत्री ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai

देवरिया के किसानों को मिल रहा बड़ा मौका : इन कृषि यंत्रों के लिए तुरंत करें बुकिंग, इस आधार पर दिया जाएगा

Sunil Kumar Rai

देवरिया के डेढ़ दर्जन पौराणिक स्थलों और मंदिरों का होगा कालाकल्प : जनपद में बढ़ेगा रोजगार, डीएम ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : मानकों का उल्लंघन करने वाले हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, डीएम ने दिए सख्त आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भंग की, राष्ट्रीय से जिला स्तर तक होंगे बदलाव

Abhishek Kumar Rai

Agnipath Scheme : अग्निपथ योजना के विरोध में ‘आप’ का आंदोलन, पूरे प्रदेश में पीएम के लिए मांगा भीख

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!