खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : फोर लेन होगा देवरिया-कसया रोड, कुशीनगर पहुंचना होगा आसान, पढ़ें पूरा प्लान

Deoria News : देवरिया, कुशीनगर के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। देवरिया –  कसया टू लेन मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब इस पर लोक निर्माण मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। इस सड़क के फोरलेन हो जाने से कम समय में सुविधाजनक ढंग से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kushinagar International Airport) तक पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ कसया, पडरौना, गोरखपुर और बिहार की तरफ जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव मांगा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि सड़कों के निर्माण की प्राथमिकता भी तय हो। देवरिया से सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी (Doctor Ramapati Ram Tripathi) के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने देवरिया – कसया टू लेन मार्ग को फोर लेन में बदलने की कार्ययोजना तैयार की है।

प्रस्ताव भेजा गया

इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। देवरिया – कसया के बीच 34 किलोमीटर की दूरी है। इसमें से 28 किलोमीटर का एरिया देवरिया और 6 किलोमीटर कुशीनगर जिले में आता है। फिलहाल देवरिया – कसया मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 10 मीटर है। कार्ययोजना में इसे 24 मीटर किए जाने का प्रस्ताव है।

252 करोड़ खर्च होंगे

जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग ने देवरिया जिले के हिस्से में फोर लेन निर्माण के लिए 252 करोड रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है। बिजली पोल शिफ्टिंग, नाला निर्माण और पेड़ों की कटाई का खर्च अतिरिक्त होगा। 28 किलोमीटर के दायरे में कई जगह पर भूमि का पेंच फंस सकता है। उस वक्त किसानों से जमीन खरीदनी पड़ेगी।

सड़कों का कायाकल्प होगा

इस प्रोजेक्ट पर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया – कसया मार्ग कुशीनगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाने से इस मार्ग पर यातायात बढ़ा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे फोर लेन किया जाए, इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा संसदीय क्षेत्र की अन्य सड़कों का भी कायाकल्प कराया जाएगा। देखना है, मंत्रालय से इस मुख्य मार्ग के फोर लेन को मंजूरी कब मिलती है।

Related posts

यूपी के 9 जिलों में ओलावृष्टि : अगले तीन दिन बिगड़े रहेंगे हालात, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

Indian Railways New Time Table : 1 अक्टूबर से बदल गया ट्रेनों का टाइम, घर से निकलने से पहले जान लें नया टाइम टेबल

Rajeev Singh

देवरिया : गौरी बाजार का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें चयन का आधार

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : सिविटेक स्टेडिया में मिल्क बूथ का हुआ शिलान्यास, 10 हजार से ज्यादा निवासियों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के विकास के लिए 505 करोड़ स्वीकृत : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने अफसरों को दी ये नसीहत

Swapnil Yadav

बिहार में कैबिनेट का गठन : 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, राजद के 16 एमएलए बने मिनिस्टर, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!