खबरेंदेवरिया

देवरिया: सुभासपा ने ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो…

Deoria News : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी -सुभासपा (Suheldev Bhartiya Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) पर गाजीपुर (Ghazipur) में हुए हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी सुरक्षा के संबंध में आज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) के नाम का ज्ञापन बरहज के उप जिलाधिकारी को सौंपा।

पार्टी ने ज्ञापन में कहा है कि 10 मई को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद, जनपद गाजीपुर के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान अराजक तत्वों ने उन्हें जान से मारने के लिए घेर दिया और उन पर लाठी-डंडों, हथियारों से हमला बोल दिया। उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की कोशिश की।

अनशन करेगी पार्टी

पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव चंद्रशेखर राजभर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति बार-बार हो रही है। शासन को पत्राचार और व्यक्तिगत तौर पर मिलकर कई बार सूचित किया गया है। लेकिन अब तक कोई विधिक कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करती है। साथ ही घटना में शामिल दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो सुभासपा अनशन करने के लिए बाध्य होगी।

ये नेता रहे शामिल

ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव चंद्र शेखर राजभर उर्फ गुड्डू, अभिनंदन भारद्वाज, भानु प्रकाश, सुरेश कुमार राजभर, अजीत कुमार, कृष्ण मोहन यादव, पतरू यादव, सपा से बरहज के पूर्व प्रत्याशी विजय रावत और सागर राजभर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम मनीष कुमार वर्मा का सख्त आदेश : कीटनाशक डीलर किसानों को दें मेमो, लापरवाही हुई तो…

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : 58 हजार ग्राम पंचायतों में करोड़ों लोग करेंगे योग, कुशीनगर सहित 6 स्थानों पर होगा खास आयोजन  

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आसनारायन सिंह फिर चुने गए प्रधान संघ अध्यक्ष, प्रधानों को दिलाया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

KYC : पेंशनभोगी तुरंत कराएं अपना केवाईसी, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : बरहज में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश में जुटी पुलिस

Sunil Kumar Rai

देश-दुनिया की जरूरतों को पूरा करेगा यीडा में बनने वाला प्लास्टिक पार्क : बोर्ड ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!