उत्तर प्रदेशखबरें

Education: यूपी के स्कूलों में दो विषय की अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी, जानें पूरा प्लान

Uttar Pradesh : राज्य में शिक्षा का स्तर उठाने और बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) व्यापक स्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में निपुण भारत मिशन के तहत प्रदेश की प्राइमरी कक्षाओं में हिन्दी व गणित की कक्षाएं एक घण्टा अतिरिक्त चलेंगी।

आने वाले शैक्षिक सत्र में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुधारात्मक (रेमीडियल) शिक्षण पर फोकस रहेगा। इस सत्र में प्रोजेक्ट वर्क भी करवाया जाएगा। इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने मंगलवार को विस्तृत कार्य योजना जारी किया।

होम वर्क मिलेगा

निपुण भारत मिशन के तहत 2026-27 तक शिक्षा में सुधार के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इसमें कक्षा एक से तीन के लिए भाषा व गणित में लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मूलभूत दक्षताएं विकसित करने के लिए बच्चों को होम वर्क दिया जाएगा.

गतिविधियां कराई जाएंगी

इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध गणित किट, शैक्षणिक वीडियो, नवाचारों, अभ्यास कार्ड आदि के जरिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। आधार शिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉडयूल से गतिविधियों को करवाया जाएगा। योगी सरकार ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। महकमे को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

Related posts

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai

प्रयागराज : पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए तैयार संगम नगरी, मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : मदनपुर और लक्ष्मीपुर में शामिल होंगे ये गांव, एमएलए जय प्रकाश निषाद ने दिखाई तेजी

Sunil Kumar Rai

देवरियाः 180 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 187 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

पराली जलाने वाले 9 किसानों की बंद होगी सम्मान निधि : योजनाओं का लाभ लेने पर आजीवन प्रतिबंध, 8 कर्मियों पर भी गिरी गाज

Harindra Kumar Rai

Deoria News : डूडा देवरिया में हुआ योग दिवस का आयोजन, आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं ने ऐसे मनाया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!