खबरेंदेवरिया

देवरिया : महंगाई और बढ़ी कीमतों के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, की ये मांग

Deoria News : देश-प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) देवरिया के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव की अगुवाई में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर सिलेंडर, और डीजल-पेट्रोल लेकर विरोध जताया।

आज के प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद और देवरिया से पार्टी के उपाध्यक्ष हृदय नारायण ने नेतृत्व किया। बाद में जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन की वजह से सुभाष चौक पर यातायात प्रभावित रहा।

लगातार बढ़ रहीं कीमतें

पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। केंद्र पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है, जबकि प्रदेश सरकार लोगों को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई थोप रही है। गरीब जीवन बचाने में जुटा है।

महंगाई कम करे सरकार

उन्होंने आगे कहा, “समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग करती है। जनता पर महंगाई की मार ना पड़े। अगर सरकार ने इस पर विचार नहीं किया, तो प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। सपा समाज के हर वर्ग के हित के लिए समर्पित है।”

उत्पीड़न हो रहा है

पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद ने कहा कि भाजपा की सरकारें महंगाई को रोकने में असफल रही हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश सरकार कर रही है। लेकिन हम जनता के हित के लिए आवाज उठाते रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोमवार को वाराणसी जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से भेंट की थी।

Related posts

उपलब्धि : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा- शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हब बनेगा जिला

Harindra Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : देवरिया कलेक्ट्रेट में हुआ पंच प्रण शपथ कार्यक्रम, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : योगी सरकार में ढेर हुए 151 अपराधी, 1200 पुलिसकर्मी जख्मी, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

प्रयागराज : पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए तैयार संगम नगरी, मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने गोरखपुर में ‘विरासत गलियारा’ और एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का लिया जायजा: संस्थाओं को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!