उत्तर प्रदेशखबरें

अवसर : योगी सरकार हर साल 12 हजार होमगार्ड्स की करेगी भर्ती, पुलिस जैसी मिलेंगी सुविधाएं, जानें विभाग की पूरी योजना

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) हर साल 12 हजार होमगार्ड की भर्ती की योजना बना रही है। सरकार चार साल में 48 हजार होमगार्ड की भर्ती करेगी। बड़ी बात यह है कि इसमें 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। होमगार्ड विभाग ने अपनी कार्ययोजना में भर्तियों को भी शामिल किया है।

रिकॉर्ड के मुताबिक, विभाग में होमगार्ड के कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से लगभग 34 हजार पद रिक्त हैं। जबकि अगले 4 वर्षों में 15700 होमगार्ड रिटायर हो जाएंगे। इस कमी को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने ये प्लान बनाया है। इसके मुताबिक सरकार हर साल 12 हजार होमगार्ड्स की भर्ती संपन्न कराएगी। इसमें  20 फीसदी के हिसाब से पद महिलाओं लिए आरक्षित होंगे।

मैटरनिटी लीव भी मिलेगी

विभाग ने अपनी छह महीने की कार्ययोजना में होमगार्ड को ड्यूटी भत्ते के साथ एक दिन का साप्ताहिक अवकाश देने का प्रस्ताव भी शामिल किया है। इसके अलावा होमगार्ड का आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कराने की भी योजना है। विभाग ने अपनी 100 दिनों की कार्ययोजना में महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश देने का प्रस्ताव भी तैयार किया है।

भत्ता बढ़ाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक विभाग ने अपनी 100 दिनों की कार्ययोजना में अंतर जनपदीय ड्यूटी के लिए भेजे जाने वाले होमगार्ड को प्रतिदिन 150 रुपये भत्ता देने का प्रस्ताव रखा है। पहले सिर्फ 30 रुपये प्रतिदिन भत्ता दिया जाता था। विभाग ने स्वीकार किया है कि किसी दूसरे जिले में मात्र 30 रुपये में रहने व खाने का खर्च पूरा होने की कल्पना भी बेमानी होगी।

10 हजार भेजे जाते हैं

रिकॉर्ड के अनुसार, एक महीने में औसतन 10 हजार होमगार्ड अंतर जनपदीय ड्यूटी पर भेजे जाते हैं। सरकार के इस फैसले से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, विभाग की तरफ से होने वाले बदलावों से होमगार्ड को भी राहत मिलेगी।

Related posts

Police Smriti Divas 2023 : सीएम योगी ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धाजंलि, श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक के जरिए…

Sunil Kumar Rai

गौ संरक्षण के लिए देवरिया में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित : जानें सभी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने गांवों में विकास कार्यों का लिया जायजा : इंटरलॉकिंग की घटिया क्वालिटी पर तकनीकी सहायक के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

15 में से 9 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब : विधायक सुरेंद्र चौरसिया की जांच में सिधुआ सीएसची पर नदारद मिला स्टॉफ, कमियों पर एमएलए ने जताई नाराजगी, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!