खबरेंदेवरिया

बड़ी खबर : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को आएंगे देवरिया, योजनाओं का करेंगे लोकार्पण, जानें पूरा कार्यक्रम

Deoria News : भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विद्युत एवं खेलकूद मंत्री रविंद्र किशोर शाही (Ravindra Kishore Shahi) की पुण्य सभा में शामिल होने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) 17 अक्टूबर को देवरिया जाएंगे। जनपद के पथरदेवा में स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे उनका कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर वह लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi ) ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि हर वर्ष 18 अक्टूबर को मनाई जाती है। लेकिन इस साल आजादी के अमृत महोत्सव पर विधानसभा का 18 अक्टूबर को विशेष सत्र होना है। इस वजह से उनकी पुण्यतिथि 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस मौके पर पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय किसान, पशु मेला और प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर तक चलेगा।

हर साल आते हैं

बताते चलें कि हर साल स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि में शामिल होने भाजपा का कोई कद्दावर नेता पथरदेवा आता है। इस बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस मौके पर जिले में पहुंचेंगे। वह किसान मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भी करेंगे। शहर के इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही डिप्टी सीएम लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर जनपद के लाखों लोगों को बड़ा तोहफा देंगे।

किसान मेले का आयोजन होगा

हालांकि जनकल्याणकारी मेला 8 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉक में आयोजित होगा। 20 अक्टूबर को बनकटा, 21 अक्टूबर को रुद्रपुर, 22 अक्टूबर को देवरिया सदर, 23 अक्टूबर को रामपुर कारखाना, 25 अक्टूबर को लार, 26 अक्टूबर को भटनी, 27 अक्टूबर को बरहज, 28 अक्टूबर को गौरी बाजार, 29 अक्टूबर को भलुअनी, 30 अक्टूबर को भागलपुर और 1 नवंबर को भाटपार रानी में किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले अन्य ब्लॉक में इसका आयोजन किया जा चुका है।

एमएलसी बनाए गए

स्व. रविंद्र किशोर शाही भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विद्युत एवं खेलकूद मंत्री रहे थे। वह सहज और मृदुभाषी थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव साइकिल से यात्रा की। पार्टी ने 1972 व दूसरी बार 1978 में उन्हें एमएलसी बनाया। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके किए कार्य आज भी लोगों के बीच याद किए जाते हैं। वे कर्मठ एवं ईमानदार नेता के रूप में पार्टी के लिए समर्पित थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज एवं पार्टी की सेवा में लगा दिया।

वकालत करने वाले थे

स्व. रविन्द्र किशोर शाही का जन्म देवरिया जिले के पथरदेवा ब्लॉक के पकहां गांव में हुआ था। यह गांव बिहार की सीमा से सटा हुआ है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से सटे बिहार के गोपालगंज के खुरहरिया से हुई थी। उन्होंने स्नातक, एमकॉम और एलएलबी की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की थी। एलएलबी करने के बाद उन्होंने वकालत का मन बनाया। अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया। मगर मन बदल दिया। फिर वह पूरी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मिशन में लग गए। साथ ही समाज सेवा जारी रहा। उसी दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की।

ऐसे शुरू हुआ सफर

वह अपने गांव पकहां के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए। पद पर रहते हुए उन्होंने गांव के विकास के लिए शानदार काम किया। बाद में साल 1965 में पथरदेवा के ब्लॉक प्रमुख चुने गए। ब्लॉक प्रमुख के रूप में उन्होंने कोई भत्ता नहीं लिया। वह जिला सहकारी बैंक, डीसीएफ और पीसीएफ के डाइरेक्टर चुने गए। इस दौरान जनसंघ में भी उनका प्रभाव बढ़ता गया। उन्होंने संगठन को मजबूती देने के लिए गांव-गांव की साइकिल से यात्रा की।

Related posts

प्रदेश के 12 जिलों में सीएचसी का होगा कायाकल्प : यूपी सरकार ने जारी की करोड़ों की धनराशि

Sunil Kumar Rai

पूर्वांचल में प्रियंका : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में कांग्रेस ने दिखाया दम, पीएम और सीएम पर हमला बोला

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की अपील : ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं और बिजली का बिल घटाएं, सरकार दे रही भारी अनुदान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 228 शिक्षकों पर दर्ज होगा केस, बीएसए पर भी एक्शन की तैयारी, जानें पूरा मामला

Harindra Kumar Rai

यूपी : कुटीर उद्योग में 60 फीसदी और बिक्री में 90 फीसदी का इजाफा, पीएम बोले- बदल रहा उत्तर प्रदेश

Sunil Kumar Rai

जीवनदायिनी मां जलदायिनी की भी बन रहीं स्रोत : हर घर निर्मल जल पहुंचाने में दे रहीं योगदान

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!