खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य का छात्रा के साथ आपत्तिनजक वीडियो वारयल, हुआ ये एक्शन

Deoria News : जनपद में स्थित दीनानाथ पांडे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज (Deenanath Pandey Rajkeey Mahila PG College Deoria) के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश भारती का अपने कॉलेज की छात्रा के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने आरोपी प्रिंसिपल को पद से हटा दिया है। मामले की जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबी देवी के निर्देश पर 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

दरअसल दीनानाथ पांडे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में राजेश भारती को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक छात्रा के साथ वीडियो वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी। देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) ने वीडियो का संज्ञान लिया और आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ एक्शन के लिए कहा।

कई छात्राओं ने लगाया आरोप

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी प्राचार्य एक छात्रा के साथ अपने निजी कार से रवाना हो रहा है। आरोप है कि प्रधानाचार्य लड़कियों को अपने आवास पर लाता था। वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच आरोपी कॉलेज छोड़कर फरार हो गया है।

पद से हटाया गया

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर आवाज उठाई। इसका असर दिखाई दिया और संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने आरोपी प्रिंसिपल राजेश भारती को उसके पद से हटा दिया है। उसके बदले द्वितीय स्थान पर पदस्थ प्रवक्ता को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।

Related posts

यूपी : तीन दशक से बंद गवर्मेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू होगी पढ़ाई, इन कोर्स पर रहेगा फोकस

Harindra Kumar Rai

BREAKING : नोएडा के डीएम सुहास एलवाई अर्जुन अवार्ड पाने वाले देश के पहले आईएएस बने, सीएम योगी ने ऐसे दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर पर भगवा ध्वज लहराया : पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

Kajal Singh

DEORIA BREAKING : मुख्यालय से गायब 4 बीडीओ और 8 एडीओ का कटा वेतन, डीएम ने लिया ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : सीडीओ रवींद्र कुमार की अगुवाई में देवरिया में निकली तिरंगा रैली

Satyendra Kr Vishwakarma

अयोध्या में दीपोत्सव : 8 विदेशी टीमें करेंगी रामलीला का मंचन, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!