खबरेंदेवरिया

देवरिया : गौरी बाजार का यह स्कूल बना ‘चैंपियन ऑफ द वीक,’ जानें चयन का आधार

Deoria News : देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से चल रहे ‘चैंपियन ऑफ द वीक’ के अंतर्गत आज, 7 मई को तीसरे विजेता की घोषणा की गई। इस हफ्ते का चैंपियन ऑफ द वीक पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय लबकनी, ब्लॉक गौरी बाजार को दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दरअसल जनपद के स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए इस कैंपेन की शुरुआत की गई। इससे स्कूलों में बेहतर करने की प्रतिस्पर्द्धा होगी। चैंपियन ऑफ द वीक अवधारणा की शुरुआत 23 अप्रैल 2022 से की गई। इसके अंतर्गत हर हफ्ते जनपद देवरिया से एक स्कूल चैंपियन ऑफ द वीक विद्यालय के रूप में चयनित किया जाएगा। विद्यालय का नाम प्रत्येक शनिवार को सार्वजनिक किया जाएगा।

ये है आधार

चैंपियन ऑफ द वीक के चुनाव में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर को परखा जाएगा। इसमें संतृप्तिकरण, विद्यालय में भौतिक अवस्थापना संबंधित सुविधाऐं, छात्र नामांकन, बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता आदि के आधार पर चयन किया जाएगा।

इन्हें मिला पुरस्कार

जनपद में प्रथम चैंपियन ऑफ द वीक पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय रेवली नंबर 2, ब्लॉक भागलपुर को मिला था। दूसरा चैंपियन ऑफ द वीक पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय छपिया बघेल, ब्लॉक बनकटा को दिया गया था।

बीएसए ने दी बधाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बधाई देते हुए कहा, “सभी विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्रों को बहुत सारी शुभकामनाएं। आप सभी अपने विद्यालय को हमेशा अच्छे कार्यों से, एवं बच्चों के अच्छे अधिगम स्तर से प्रेरित करते रहें।”

Related posts

दु:खद : देवरिया में दोस्त को बचाने छोटी गंडक नदी में कूदा किशोर लापता, 2 को बचाया गया

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 88000 गांवों को मिल रही परिवहन निगम की बस सेवा : शेष ग्राम सभाओं के लिए सरकार ने बनाया ये प्लान

Sunil Kumar Rai

अभ्युदय योजना के लिए 5 फरवरी से करें आवेदन : अप्रैल से शुरू होंगे क्लास, पढ़ें स्कीम से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

एकेटीयू : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने एनसीआर के सम्बद्ध संस्थानों की समस्याएं सुनीं, इन कोर्स में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा

Abhishek Kumar Rai

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 5 महिला ऑफिसर पायलट ने उत्तरी अरब सागर में डोर्नियर जेट से रचा इतिहास, पूरा किया यह खास मिशन

Shweta Sharma
error: Content is protected !!