खबरेंदेवरिया

देवरिया : प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए 15 मई तक करें आवेदन, इसी महीने आयोजित होगी परीक्षा, जानें तिथियां

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि राज्य सरकार से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana) के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्युदय योजना के तहत कक्षाओं का लाभ लेने के लिए प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन इसी महीने 18, 19, 20, एवं 21 मई 2022 को अभ्युदय पोर्टल (abhyuday.up.gov.in) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक होगा।

  • आईआईटी जेईई की कोचिंग के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 मई
  • नीट के लिए 19 मई
  • एनडीए सीडीएस के लिए 20 मई
  • सिविल सेवा, राज्य सिविल सेवा के लिए 21 मई को पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर 25 मई तक प्रकाशित किया जाएगा। कोचिंग सत्र का संचालन 10 जून से होगा। डीएम ने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े उत्साही एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का प्रारंभ किया है। वर्तमान में इस योजना को जनपद स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है और सभी जनपदों में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जनपद के युवाओं से सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध किया।

Related posts

सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के प्रोजेक्ट्स का जाना हाल : कार्यदाई संस्थाओं को दी ये वार्निंग

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम और सीडीओ ने लाइव लोकेशन से जाना अफसरों का हाल, ये मिले गायब

Sunil Kumar Rai

56 प्रतिशत तैयार हुआ Gorakhpur Link Expressway : मगर 4 महीने में सिर्फ 3 परसेंट निर्माण, नई डेडलाइन में पूरा करना होगा चुनौती

Harindra Kumar Rai

गोरखपुर के इस प्रोजेक्ट में रोजाना 5 लाख लीटर दूध की होगी खपत : मंडल में बनेंगे 5000 कलेक्शन सेंटर, 1 लाख किसानों से होगा…

Satyendra Kr Vishwakarma

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : लिंक रोड बनाने वाले ठेकेदार पर लगी साढ़े 12 लाख की पेनाल्टी, डीएम ने दी नई डेडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!