उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबरः यूपी के 32 प्रवासी भारतीय हजारों करोड़ का करेंगे निवेश, हजारों निवासियों को जापान भेजेगी सरकार, जानें पूरा प्लान

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश तथा एनआरआई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (Sidharth Nath Singh) ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान किये गये प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश मूल के 32 प्रवासी भारतीयों ने 1045 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इसमें एग्रीकल्चर, डिफेंस एवं आईटी क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सिद्धार्थ नाथ सिंह खादी भवन में प्रवासी भारतीयों की सुविधा और निवेश को आकर्षित करने के लिए गठित प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट (पीएमयू) के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 116 भारतीय दूतावासों से सम्पर्क करके 3064 प्रवासी भारतीयों का डाटा तैयार किया गया। इन प्रवासी भारतीयों से लगातार सार्थक संवाद स्थापित कर निवेश प्रस्ताव में सफलता मिली है।

3.14 लाख लोग जाएंगे जापान

उन्होंने बताया कि अभी 16 भारतीय दूतावासों से एनआरआई का डाटाबेस प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही पांच देशों से एनआरआई का डाटा उपलब्ध हो जायेगा। अन्य देशों से विदेश मंत्रालय के सहयोग से उत्तर प्रदेश के एनआरआई की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जापान में स्पेसीफाईड स्किल्ड वर्कर्स प्रोग्राम के तहत 14 सेक्टर के लिए 3.14 लाख कुशल क्षमता के लोगों को लिया जायेगा। उत्तर प्रदेश से 35 हजार कुशल श्रमिकों को इसके लिए तैयार कराया जायेगा।

कौशल विकास होगा

इन लोगों को जैपनीज भाषा की ट्रेनिंग देने के साथ ही उनका कौशल विकास भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ओवरसीज मैनपावर रिक्रूटमेंट एजेंसी को ई-डिस्ट्रिक्ट एवं सेवायोजन पोर्टल से जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों को मान्यता प्रदान करते हुए एनआरआई कार्ड देने की व्यवस्था है। इसके माध्यम से प्रवासी भारतीयों को विशेष सुविधाएं अनुमन्य होंगी। अभी तक आवेदन करने वाले 540 प्रवासी भारतीयों को एनआरआई कार्ड जारी भी किया जा चुका है।

Related posts

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अफसरों को दी सीख : कहा- टीम वर्क करें तो देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा यूपी

Sunil Kumar Rai

भाजपा देवरिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद : अध्यक्ष अलका सिंह ने गिनाए राष्ट्रहित में जनसंघ संस्थापक के योगदान

Abhishek Kumar Rai

खाकी के दुश्मन : मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिस वालों पर एक लाख का इनाम, प्रॉपर्टी कुर्क होगी

Sunil Kumar Rai

Pallavi Dey death : लोकप्रिय अभिनेत्री पल्लवी डे का शव पंखे से लटका मिला, पुलिस ने जताई ये आशंका

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों पर आयोग की पैनी नजर, की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!