खबरेंशिक्षा

नोएडा : आईएमएस में बीबीए के छात्रों के लिए दीक्षारंभ का आयोजन, एक्सपर्ट ने दी ये सीख

Noida News: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (Institute of Management Studies-IMS) नोएडा ने बीबीए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दीक्षारंभ का आयोजन किया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के पीआर एवं कम्युनिकेशन प्रमुख प्रीतम साहा एवं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी के साउथ एशिया रीजनल डायरेक्टर पंकज जैन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की डीन डॉ मंजू गुप्ता के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ मंजू गुप्ता ने कहा, ‘भविष्य में राष्ट्र के विकास में आपकी भूमिका अतुलनीय होगी। आप अनुशासित, प्रतिबद्धता एवं दृढ़ निश्चय होकर अपने करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।’ उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा, आप खुद में सकारात्मक बदलाव के साथ राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। साथ ही भविष्य में फॉलोवर बनने की अपेक्षा लीडर बनने की तैयारी करें। पंकज जैन ने प्रथम वर्ष के छात्रों के समक्ष जीवन अपना विचार प्रकट करते हुए कहा, जीवन में सफल बनने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारण करें।

उन्होंने छात्रों से सफलता एवं खुशहाली के लिए अपने जीवन में आर्ट ऑफ गिविंग को लागू करने की अपील की। पंकज जैन ने कहा कि सफलता की सीढ़ी भविष्य की योजना एवं समय प्रबंधन पर निर्भर है। आप सभी नियमित समाचार पत्र पढ़ें एवं खुद को अपडेट रखें। वहीं प्रीतम साहा ने अपना विचार साझा करते हुए कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए आप सभी योजनाबद्ध तरीके से हर दिन कुछ नया सीखने पर फोकस करें। उन्होंने छात्रों से खुद के लिए विश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिला तो होगी कार्रवाई : सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता

Rajeev Singh

देवरिया : पवन प्रधान और राम प्रकाश को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड टीम में मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

15 में से 9 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब : विधायक सुरेंद्र चौरसिया की जांच में सिधुआ सीएसची पर नदारद मिला स्टॉफ, कमियों पर एमएलए ने जताई नाराजगी, हुई ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बारिश से फसलों को नुकसान : 985 किसानों ने बीमा योजना में मांगी क्षतिपूर्ति

Swapnil Yadav

DEORIA : डीएम और सीडीओ ने लाइव लोकेशन से जाना अफसरों का हाल, ये मिले गायब

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया में खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की, इन इलाकों में चला अभियान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!