खबरेंराष्ट्रीय

PMMY : मोदी सरकार की मुद्रा योजना से 34 करोड़ नागरिकों को मिला लाभ, केंद्रीय वित्त मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

google image

New Delhi : 7 साल पहले शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhanmantri Mudra Yojna – PMMY) करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत अब तक 34.42 करोड़ लाभार्थियों को 18.60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जा चुका है।

34 करोड़ खाते खोले गए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इस योजना के 7 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि आय-सृजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए कर्ज देने वाली इस योजना के तहत पिछले 7 साल में 18.60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है। इसके लिए 34.42 करोड़ से अधिक ऋण खाते खोले गए हैं।

68 फीसदी महिलाओं को मिला लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 8 अप्रैल, 2015 को गैर-कंपनी एवं गैर-कृषि लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों को 10 लाख रुपये तक का कर्ज देने वाली इस योजना की शुरुआत की थी। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि मुद्रा योजना ने छोटे कारोबारों के लिए अनुकूल माहौल पैदा करने और जमीनी स्तर पर करोड़ों रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की है। एक खास बात यह है कि 68 प्रतिशत से अधिक कर्ज महिलाओं को मंजूर किए गए हैं। 22 प्रतिशत कर्ज नए उद्यमियों को दिए गए।

51 फीसदी एससी-एसटी को मिला मौका
उन्होंने इस योजना के तहत लाभांवित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘अब तक स्वीकृत 51 फीसदी ऋण अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों को दिए जाने से यह योजना सामाजिक न्याय को जमीन पर लागू करती है और प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विश्वास संकल्पना को सही मायने में आत्मसात करती है।’’

कामयाब रही योजना
इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री बीके कराड़ ने कहा कि मुद्रा योजना लाने के पीछे सूक्ष्म, लघु एवं मझोली इकाइयों को बिना किसी बाधा के संस्थागत ऋण मुहैया कराने की सोच रही है। यह योजना अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही है।

Related posts

गोरखपुर रेलवे स्टेशन की ये तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग : पीएम मोदी ने साझा की पिक्चर्स, देखें

Shweta Sharma

सुरहा ताल में होगा विद्युत उत्पादन : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दिया फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने का सुझाव

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 के एक साल : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, जानें देवरिया को क्या मिला

Swapnil Yadav

देवरिया में दिलाई गई मतदाता शपथ : छात्रों ने शहर में रैली निकाल किया जागरूक, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि को सराहा : प्रदेश के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो से माना लोहा

Rajeev Singh

Admission : आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 4 सितंबर, हर संस्थान के लिए लागू होंगी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!