उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : दस्तकारों और कारीगरों को सहायता राशि देगी योगी सरकार, जानें पात्रता की शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Google Image

Gautam Buddh Nagar : उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र गौतमबुद्ध नगर अनिल कुमार ने जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थानीय दस्तकारों तथा पारंपरिक कारीगरों को बड़ी जानकारी दी है। उनके विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ संचालित की गई है।

6 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा
इसके तहत गौतमबुद्ध नगर जिले के पारंपरिक कारीगर दर्जी एवं नाई को आजीविका के साधनों को सुदृढीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त योजना के तहत कारीगरों को कौशल वृद्धि के लिए 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद आधुनिकतम तकनीक पर आधारित उन्नत किस्म के टूल किट का वितरण प्रशिक्षार्थियों को किया जाएगा।

जानें पात्रता की शर्तें
उन्होंने उक्त योजना में पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक ने केन्द्र सरकार या राज्य सरकार से पिछले 2 वर्षों में टूलकिट के संबंध में कोई लाभ प्राप्त नहीं किया हो। योजना के अनुसार या उसके परिवार को कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगा। परिवार का अर्थ पति एवं पत्नी से है। योजना के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

प्रमाण पत्र देना होगा
उन्होंने बताया कि योजना में पात्रता के लिए जाति एकमात्र आधार नहीं होगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऐसे व्यक्ति भी पात्र होंगे, जो परंपरागत कारीगरी जाति से भिन्न हों। ऐसे आवेदक परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप में ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका, नगर निगम से संबंधित वार्ड के सदस्य द्वारा निर्गत किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन करें
उक्त योजना में आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति ऑनलाईन वेबसाईट diupmsme.upsdc.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों को वर्तमान में संचालित मार्जिन मनी योजनाओं में ऋण वितरण की कार्रवाई की जाएगी। उक्त योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र गौतमबुद्ध नगर में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 8447328254 पर संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

Deoria News : डीएम ने उप जिलाधिकारी बरहज को कार्यकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नियुक्त किया, उपचुनाव होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

12 सेंकेंड में ध्वस्त होंगे सुपरटेक ट्विन टावर्स : गिराने में 3700 किग्रा विस्फोटक होगा इस्तेमाल, एक्सप्रेसवे रहेगा बंद, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

Jail Adalat : जेल अदालत में 86 फाइलों का किया गया निस्तारण, इन अपराधों में बंद बंदियों को मिला लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया, बलिया और गोरखपुर समेत यूपी के 44 जिलों में राहत-बचाव के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात, 7 जनपदों में ज्यादा खतरा

Sunil Kumar Rai

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल को लगाई फटकार : इस हरकत से हुए नाराज

Swapnil Yadav

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन, प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी नारी शक्ति

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!