उत्तर प्रदेशखबरें

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

google image

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2022 (UP TET) में शामिल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने यूपीटीईटी की जनवरी, 2022 में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पासवर्ड दाखिल करना होगा।

नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी टीईटी की परीक्षा में 6 लाख 60 हजार 592 अभ्यर्थी पास हुए हैं। हालांकि मार्कशीट के लिए इन सभी को इंतजार करना होगा। क्योंकि ऑफिसियल वेबसाइट पर ज्यादा दबाव की वजह से मार्कशीट देख पाना मुश्किल है।

38 फीसदी हुए पास
इस साल आयोजित यूपी टीईटी की प्राथमिक परीक्षा में 4 लाख 43 हजार 598 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। वहीं उच्च प्राथमिक में 2 लाख 16 हजार 994 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्राइमरी में 38% फ़ीसदी और जूनियर में 28% अभ्यर्थी पास हुए हैं।

बेहतर है रिजल्ट
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजल्ट बेहतर रहा है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर जाकर परीक्षार्थी रिजल्ट देख सकते हैं।

इन सवालों पर मिले कॉमन अंक
यूपी टीईटी की परीक्षा में इस बार 9 सवालों के विकल्प बदले गए हैं। इसमें जूनियर की परीक्षा में 3 सवालों पर कॉमन अंक दिए गए हैं। प्राथमिक के 5 सवालों पर कॉमन अंक मिले हैं। जूनियर के 4 और प्राइमरी के 5 सवालों के विकल्प बदले गए हैं।

साल दर साल आंकड़ें इस तरह हैं

वर्ष : उत्तीर्ण
2011 : 5,72,499
2013 : 1,02,755
2014 : 1,94,700
2015 : 1,46,415
2016 : 75,364
2017 : 94,311
2018 : 5,74,783
2019 : 3,54,703
2021 : 6,60,592
कुल : 21,15,530

Related posts

खरवनिया पुल से अगले साल से शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, यूपी-बिहार को जोड़ेगा ब्रिज

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, 6 जून से शुरू हो रहा ये ट्रेनिंग कोर्स, जल्दी करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 39 हजार पेंशनर्स का आधार वेरिफिकेशन बाकी, जल्द कराएं वरना रुकेगी पेंशन

Sunil Kumar Rai

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को पीछे से मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने एक को पकड़ा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर दीवार से टकराया : 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर की भी हालत नाजुक

Rajeev Singh
error: Content is protected !!