उत्तर प्रदेशखबरें

सहूलियत : 19 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी, योगी सरकार ने खींचा खाका

Uttar Pradesh : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या (ShriRam International Airport, Ayodhya) के प्रथम चरण के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा क्रय की गयी 317.855 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को आज हस्तांतरित की गयी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज के कार्य के लिए भूमि की जितनी आवश्यकता थी, अयोध्या के जिला प्रशासन ने इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है। इससे सम्बन्धित पूरी धनराशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करके पहले ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करवायी जा चुकी है। इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जितनी भूमि की आवश्यकता है, उसमें से मात्र 86 एकड़ भूमि ही बाकी है।

भूमि अधिग्रहण होगा
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन तीव्र गति से शेष 86 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। इस एयरपोर्ट के तीनों फेजों के निर्माण के लिए जितनी भूमि की आवश्यकता पड़ेगी, उतनी जमीन प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समयबद्ध ढंग से इस एयरपोर्ट के विकास को आगे बढ़ाकर अयोध्या नगरी को दुनिया की सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित करने के साथ ही हम बेहतरीन कनेक्टिविटी को उपलब्ध कराने में सफल होंगे।

आगे बढ़ रहा गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सकारात्मक सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है। वायु सेवा की बेहतरीन कनेक्टिविटी विकास के अनेक द्वार खोलती है। उन्होंने कहा कि जनपद गोरखपुर के वायु सेवा से जुड़ते ही वहां विकास की गतिविधियां तेज हुई हैं। वर्ष 2017 तक गोरखपुर मात्र एक वायुसेवा से जुड़ा था। आज यह 12 से 13 वायुसेवा से जुड़ा हुआ है। जैसे हवाई जहाज की यात्रा एक नई उड़ान होती है, वैसे ही विकास की नई उड़ान के साथ गोरखपुर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

हेलीकॉप्टर सेवा विकसित होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों-वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, गाजियाबाद (हिण्डन) इत्यादि में हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं। जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों की हमेशा मांग रहती है कि उनके क्षेत्र को वायुसेवा से जोड़ा जाए। जहां वायुसेवा के लिए बड़े एयरपोर्ट बनाना कठिन होता है, वहां पर लोग हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ने की मांग करते हैं। जिससे वे भी विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।

19 एयरपोर्ट संचालित होंगे
सीएम योगी ने कहा कि यह एक सकारात्मक एप्रोच है। उस सकारात्मक एप्रोच को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए। प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच ने प्रत्येक क्षेत्र में प्रधानमंत्री के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य किया है। उसी का परिणाम है कि प्रदेश अगले वर्ष तक 05 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश को देने की स्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युद्धस्तर पर निर्मित हो रहे 10 नये एयरपोर्ट जब क्रियाशील होंगे, तब प्रदेश 19 एयरपोर्ट के साथ देश में वायु सेवा के साथ जुड़ने वाला सबसे बड़ा राज्य होगा।

821 एकड़ जमीन पर बनेगा
बताते चलें कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या के विकास के लिए 821 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है। प्रथम चरण के विकास के लिए 317.8 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लीज पर दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इसके विकास के लिए 1008.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस एयरपोर्ट का विकास तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में वायुयानों के लिए 2200 मीटर x 45 मीटर रनवे सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, मेम्बर प्लानिंग भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एके पाठक, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दो दिन बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने दिया कड़ाई से पालन का आदेश

Sunil Kumar Rai

ऐतिहासिक रही अयोध्या की दीपावली : 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का बना गिनीज रिकॉर्ड, दीपोत्सव पर जगमग हुई श्रीराम की नगरी, देखें PHOTOS

Shweta Sharma

समाधान नंबर से अंबालिका के जीवन में आई नई रोशनी : चंद दिनों में हुआ वर्षों से लंबित काम, डीएम ने लिया संज्ञान

Sunil Kumar Rai

देवरिया में शुक्रवार को निपटाए जाएंगे बैंकों और बीमा के मामले : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव करेंगे शुभारंभ

Swapnil Yadav

देवरिया में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : डीएम ने विक्रय केंद्र का किया निरीक्षण, असुविधा हो तो हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, केंद्र की 44 योजनाओं में प्रदेश अव्वल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!