खबरेंराष्ट्रीय

तैयारी : सेना में संविदा पर सैनिक भर्ती करेगी सरकार, लागू होगी ये खास योजना, जानें पूरा प्लान

New Delhi : कोरोना वायरस महामारी की वजह से ठप पड़ी भारतीय सेना में फिर से भर्ती शुरू होने वाली है। इससे लाखों युवाओं के सपने साकार होंगे और वह सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा कर सकेंगे। सरकार अग्निपथ भर्ती प्रवेश योजना लागू करने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत तीनों सेनाओं में युवाओं को 3 साल के लिए भर्ती किया जाएगा। इन्हें ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। कड़ी ट्रेनिंग के बाद इन सभी को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में तैनाती मिलेगी। इन्हें आतंकी और नक्सली गतिविधियों से निपटने, खुफिया जानकारी जुटाने और सूचना टेक्नोलॉजी जैसे काम करने में सक्षम बनाया जाएगा।

स्थाई नियुक्ति मिलेगी
इस योजना से सशस्त्र बलों की औसत उम्र में कमी आएगी। साथ ही सरकार पर रिटायरमेंट और पेंशन का बोझ कम होगा। बड़ी बात यह है कि कुछ अग्निवीरों को स्थाई सेवा दिया जाएगा। थल, वायु और नौसेना ने सरकार के उच्च अधिकारियों को इस बारे में प्रेजेंटेशन दी है। बाद में ये सैनिक कॉरपोरेट सेक्टर में भी नौकरी कर सकेंगे।

1.25 लाख से ज्यादा पद रिक्त
सरकार इस योजना के तहत आईआईटी और अन्य प्रोफेशनल स्ट्रीम के युवाओं को भी मौका देगी। उनकी क्षमता का उपयोग किया जाएगा। दरअसल कोरोना महामारी की वजह से करीब 2 साल से सशस्त्र बलों में भर्ती नहीं हो सकी है। इससे तीनों सेनाओं में 1.25 लाख से अधिक पद रिक्त हो गए हैं। इन पर जल्द भर्ती की मांग उठने लगी है।

2 साल पहले बनी योजना
अग्निपथ योजना 2 साल पहले बनाई गई थी। इसके तहत पहले चरण के प्रयोग में 2017 में रिटायर हुए डॉक्टरों की वापसी हुई थी। अब भारतीय सेना को इस योजना के जरिए सैनिक मिलेंगे।

Related posts

देवरिया में रविवार को रहेगी कार्यक्रमों की धूम : भारतीय भाषा उत्सव में इस महाकवि को याद करेगा देश

Rajeev Singh

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को पीछे से मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस ने एक को पकड़ा

Sunil Kumar Rai

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Swapnil Yadav

BIG NEWS : देवरिया में सरेराह युवक को मारी गोली, भीड़ से बचने के लिए की हवाई फायरिंग

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Sunil Kumar Rai

DEORIA : निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण में डीएम और एसपी को मिली कमियां, हुई कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!