अन्यखबरें

राहत : Air Asia ने थाइलैंड और मलेशिया के लिए उड़ानें शुरू कीं, जानें पूरा शेड्यूल

New Delhi : लंबे अंतराल के बाद एयर एशिया (Air Asia) ने दो खास देशों की हवाई यात्रा फिर से बहाल कर दी है। ‘एयर एशिया’ ने कहा कि वह इस महीने से भारत को मलेशिया और थाईलैंड से जोड़ने वाली उड़ानों को एक बार फिर शुरू करने जा रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगभग दो वर्ष के निलंबन के बाद भारत ने 27 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं बहाल कर दी थीं। मलेशियाई विमानन कंपनी ‘एयर एशिया’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारत और मलेशिया के बीच छह मार्गों पर उड़ानें धीरे-धीरे बहाल कर दी जाएंगी।

इसी महीने से शुरू होगी
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु-कुआलालंपुर और चेन्नई-कुआलालंपुर मार्ग पर उड़ानें 1 अप्रैल, जबकि तिरुचिरापल्ली-कुआलालंपुर मार्ग पर उड़ानें 5 अप्रैल से शुरू की जा चुकी हैं। कोच्चि-कुआलालंपुर, कोलकाता-कुआलालंपुर और हैदराबाद-कुआलालंपुर मार्ग पर उड़ानें क्रमशः 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 1 मई से बहाल होंगी।

मई में बहाल होगी सेवा
कंपनी के अनुसार, भारत और थाईलैंड के बीच पांच मार्गों पर उड़ानें मई में शुरू की जाएंगी। हवाई कंपनी ने बताया कि बेंगलुरु-बैंकॉक, चेन्नई-बैंकॉक, कोलकाता-बैंकॉक, कोच्चि-बैंकॉक और जयपुर-बैंकॉक मार्ग पर उड़ानें क्रमशः 4 मई, 4 मई, 2 मई, 1 मई और 1 मई से बहाल होंगी।

Related posts

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

हादसे में देवरिया के एक परिवार के 6 लोगों की मौत : समय से मिलती मदद तो शायद बच जाती जान

Satyendra Kr Vishwakarma

कैबिनेट का फैसला : मेडल विजेताओं को राजपत्रित पदों पर मिलेगी नियुक्ति, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में यूपी बोर्ड-2023 परीक्षा के टॉपर्स का हुआ सम्मान : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक और डीएम ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

अजब-गजब : चोरों ने दिनदहाड़े 500 टन का पुल चुराया, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने की मदद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

शर्मनाक : इंडियन बैंक में बुजुर्ग महिला के साथ कर्मचारियों ने किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी संग की अभद्रता, देखें PHOTOS

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!