खबरेंदेवरिया

शहीदों की धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम दिव्या मित्तल

Deoria News : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर क्षेत्र स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मारक परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उसके संरक्षण, सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राथमिकता के आधार पर होगा स्मारक का कायाकल्प
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका को निर्देशित किया कि शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक हमारी ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं गरिमामय विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने समुचित कार्ययोजना तैयार कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्मारक परिसर में स्वच्छता, नियमित सफाई, रंग-रोगन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था (पाथ लाइटिंग) तथा हरित पट्टी के विकास हेतु लैंडस्केपिंग कराए जाने के निर्देश दिए।

युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में होगा विकास
जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्मारक को इस प्रकार विकसित किया जाए कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बने और उन्हें शहीदों के बलिदान, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ सके।

गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर
उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अल्का सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

खुशखबरी : 100 दिन में 10 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी योगी सरकार, माफिया के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में आज से होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज : बीमारियों से बचाव को प्रशासन उठाएगा ये बड़े कदम

Sunil Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : ओमेक्स सोसाइटी में बसंत पंचमी की रही धूम, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Abhishek Kumar Rai

मासूमों की मासूमियत पर मोहित हुए सीएम योगी : गुरू पूर्णिमा पर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की दी सीख

Rajeev Singh

DEORIA : बार एसोसिएशन ने जनपद के 11 न्यायाधीशों की विदाई की, समारोह का हुआ आयोजन

Sunil Kumar Rai

5G Spectrum Auction : मोदी सरकार ने 5जी स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी को दी मंजूरी, बिडर्स का रखा जाएगा ख्याल, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!