खबरेंदेवरिया

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सलेमपुर में बस स्टेशन का किया भूमिपूजन : कही ये बड़ी बात, सांसद-विधायक ने दी लोगों को ये सौगात

Deoria News : सलेमपुर बस स्टेशन के नवनिर्माण का शिलान्यास एवम भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन सलेमपुर स्थित बापू इण्टर कालेज के बगल में किया गया। कार्यक्रम का भूमिपूजन परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम एवम सांसद रविन्दर कुशवाहा ने वैदिक मंत्रों के साथ किया।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही हैं। सलेमपुर में रोडवेज बस स्टेशन यहां की समस्या थी। अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाने को लेकर सरकार ने बजट जारी कर दिया है। रोडवेज बस स्टैंड के शुरू होने से क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि सलेमपुर के बस स्टेशन को लेकर लोगों मे काफी खुशी का माहौल है। रोडवेज बस स्टेशन के लोकार्पण के बेशकीमती जमीन उपलब्ध कराने में सभी का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद सलेमपुर क्षेत्रवासियों को बस स्टैंड की सौगात मिली। जिससे अब बस संचालकों और यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में देश में विकास की गति बेहद तीव्र है। सलेमपुर में बस स्टेशन बन जाने से क्षेत्रीय जनता को अब परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जितेन्द्र प्रताप राव, निर्मला गौतम, अर्चना पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, बृजेश उपाध्याय, रविन्दर श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, आनन्द प्रकाश, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, रामेश्वर सिंह, अमरेश सिंह, अवधेश यादव, राकेश राय, धनञ्जय चतुर्वेदी, विनय पाण्डेय, अनूप मिश्रा, इन्द्रजित मौर्या, प्रकाश पाण्डेय, अमरनाथ सिंह, अभिजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

डीएम ने जिला जेल में ठंड से बचाव के इंतजामों का लिया जायजा : बंदियों को बांटा कंबल, लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

समस्या : बिजली कटौती से परेशान उद्यमियों ने मुख्य अभियंता से की ये मांग, अधिकारी ने दिया ये जवाब

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में रविवार को रहेगी कार्यक्रमों की धूम : भारतीय भाषा उत्सव में इस महाकवि को याद करेगा देश

Rajeev Singh

देवरिया : डीएम ने 786 ग्राम पंचायतों के ऑडिट का रोस्टर जारी किया, देखें किस ब्लॉक में कब होगा

Abhishek Kumar Rai

National Unity Day 2021 : सीएम ने चौरी-चौरा और काकोरी घटना को ऐसे किया याद, रैली को रवाना किया

Shweta Sharma
error: Content is protected !!