खबरेंदेवरिया

देवरिया में मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : जिलाधिकारी ने लोगों को मोटे अनाज…

Deoria News : उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत बीते दिन मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समृद्धि होटल में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्टोरेन्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीअन्न (मोटे अनाज) विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से परिपूर्ण होते हैं। पारंपरिक रूप से बाजरा, रामदाना ज्वार, कोदो, रागी, मडुआ और सांवा से कई तरह के लजीज व्यंजन बनते है, जो अब लुप्तप्राय स्थिति में हैं। इन पारंपरिक व्यंजनों की रेसिपी से अधिक से अधिक लोगों को रूबरू कराया जाए जिससे मोटे अनाज का प्रयोग लोगों की दिनचर्या में आ सके।

उन्होंने कहा कि लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में मोटे अनाज अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं। मोटे अनाज में अच्छी सेहत का राज छिपा है। सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने मिलेट्स के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली बनाने के लिए लोगों को मोटे अनाज का प्रयोग बढाना होगा।

मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता श्री अन्न गौरीबाजार, जेडको न्यू एग्रोटेक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, आहार सुपर फूड्स रूद्रपुर, राजकीय फल संरक्षण केन्द्र देवरिया, तन्दूरी फ्यूजन, देवरिया, बियान्ड फ्लेवरस् राघव नगर, तमाश रेनुका इन देवरिया, होटल गोल्डेन लोरियम इन (मोती महल डीलक्स) देवरिया, कृषक इण्टर कालेज बलटिकरा, अशोक इण्टर कालेज डुमरी रामपुर कारखाना द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रतियोगिता कार्यक्रम में चयन समिति द्वारा रेसिपी चखा गया, जिसमें तन्दूरी फ्यूजन, देवरिया को प्रथम, आहार सुपर फूड्स, रूद्रपुर को द्वितीय एवं बियान्ड फ्लेवरस्, राघव नगर, देवरिया को तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को व अन्य सभी प्रतिभागियों को शील्ड, शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य), गोरखपुर राजकुमार गुप्ता, डॉ पूनम बाला, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी इरम, उद्यान निरीक्षक सीताराम यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्या, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव एवं शिवेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रदेश के 12 जिलों में सीएचसी का होगा कायाकल्प : यूपी सरकार ने जारी की करोड़ों की धनराशि

Sunil Kumar Rai

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर के नामी मिष्ठान केंद्र पर हजारों का खोया और मिठाई नष्ट कराई, 48 बोरी दाल सीज किया

Rajeev Singh

Lok Adalat : लोक अदालत में हुआ 14 वादों का निस्तारण, जनपद न्यायाधीश ने निभाई सराहनीय भूमिका

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार बुलेट की दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर, दो की मौत और दो घायल

Abhishek Kumar Rai

राहत : 50 हजार मासूमों की मौत इंसेफलाइटिस पर योगी सरकार ने पाया नियंत्रण, जानें क्या बोले सीएम

Abhishek Kumar Rai

डीएम मनीष कुमार वर्मा का सख्त आदेश : कीटनाशक डीलर किसानों को दें मेमो, लापरवाही हुई तो…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!