खबरेंदेवरिया

4 फरवरी को 25000 अभ्यर्थियों को मिलेगी नौकरी : सीएम योगी गोरखपुर में करेंगे रोजगार मेले का शुभारंभ

Deoria News : प्रधानाचार्य/ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि 04 फरवरी को गोरखपुर में प्रस्तावित मण्डलस्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन मुख्यमंत्री उप्र की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

इसमें मुख्यमंत्री कुछं सेवायोजित / चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रतिभागी नियोजकों को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों को अपने आर्शीवचन प्रदान करेंगे। मण्डलस्तरीय रोजगार का आयोजन मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रस्तावित है।

प्रस्तावित वृहद रोजगार मेला में गोरखपुर मण्डल के समस्त जनपदों के कौशल प्रशिक्षित व अन्य युवाओं के सेवायोजन हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों की लगभग 25000 रिक्तियों पर सेवायोजन हेतु उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव है। इन रिक्तियों से सम्बन्धित 150 से अधिक नियोजित कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित वृहद रोजगार मेला में साक्षात्कार / मैंच मेकिंग के माध्यम से प्रतिभागी अभ्यर्थियों को चयनित किये जाने का कार्य सम्पादित किया जायेगा।

जनपद में उप्र कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों आईटीआई तथा पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षित हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक योग्यता धारक एवं एनरोल्ड अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य युवाओं के प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त मण्डलस्तरीय रोजगार मेला में प्रतिभाग कर लाभांवित हो सकते हैं।

Related posts

खुशखबरी : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इस महीने से मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

BIG ACTION : भारत सरकार ने 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक किया, आपत्तिजनक कंटेट को मिले 114 करोड़ से ज्यादा व्यूज

Abhishek Kumar Rai

इलेक्शन की तैयारी : 500 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थल बदले जाएंगे, चुनाव आयोग बना रहा यह प्लान

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : 4 गोवंशीय पशु और पिकप के साथ एक गिरफ्तार, देवरिया पुलिस ने की कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : योगी ने मुझे डॉक्टर से अपराधी बना दिया, नामांकन के बाद बोले डॉ कफील खान

Abhishek Kumar Rai

यूपी में रफ्तार और रोमांच के इवेंट का आगाज : बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हुआ मोटो जीपी भारत का पदार्पण

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!