खबरेंनोएडा-एनसीआर

Holi 2022 : ईएमसीटी के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

Greater Noida News : सामाजिक संस्था ईएमसीटी ने इस बार होली त्योहार के अवसर पर बुजुर्गों के साथ वृद्धाश्रम में खुशियां बाटी। संस्था के सदस्य उन अभिभावको से मिलीं, जिनके बच्चों ने बुजुर्ग होने पर उनको खुद से अलग कर दिया। जीवन का ये कैसा दस्तूर है कि जो मां-बाप ज़िंदगी भर अपने बच्चों के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, वो आखिरी पलों में अकेले हैं।

उम्र के उस पड़ाव पर जहां बुजुर्गों को सबसे ज़्यादा ज़रूरत उनके बच्चों और एक परिवार की होती है, उस समय बच्चे बुजुर्गों को ख़ुद से अलग कर देते हैं। ये बहुत ही पीड़ादायक है। ईएमसीटी की टीम होली के मौके पर अपनापन बांटने पहुंची थी। जिससे उन बुजुर्गों को अपने परिवार की कमी महसूस न हो। टीम ने उनके साथ होली का त्योहार मनाया। इससे सभी के चेहरे पर ख़ुशी आ गई।

इस भागदौड़ वाली ज़िंदगी में लोग अपनों से दूर हो रहे हैं, अपने परिवारों से अलग हो रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों का ध्यान रखना हम सब की जिम्मेदारी है। बीते दिन प्रियंका, आशिमा, अवधेश, सिम्मी, सरिता सिंह, सरिता वर्मा, अमित गिरी, ध्रुवि और अनवी उपस्थित रहे। ईएमसीटी की संस्थापक एवं प्रेसिडेंट रश्मि पांडे ने इस बारे में जानकारी दी।

Related posts

UP Election-2022 : देवरिया में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, पथरदेवा और रुद्रपुर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी अखाड़े में

Abhishek Kumar Rai

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा युवा मोर्चा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले : सभी 8 जनपदों ने पौधरोपण में हासिल किया बड़ा लक्ष्य

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पथरदेवा में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, सलेमपुर में कम रहा प्रतिशत, जानें सभी सीटों का हाल

Sunil Kumar Rai

सहकारी समिति : ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने में है खास योगदान, पढ़ें आरम्भ से अब तक का सफर

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया भाजपा ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने पर दी श्रद्धांजलि, महज 18 साल की उम्र में गए जेल, लड़े आजादी की लड़ाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!