खबरेंदेवरिया

देवरिया हैंडबॉल टीम ने स्टेडियम ब्लु को हरा कर जीता खिताब : इन टीमों ने दिखाया दम

Deoria News : रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में बीते दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ आनन्देशवर पाण्डेय महासचिव उप्र ओलम्पिक संघ के द्वारा किया गया। जिनका स्वागत राज नारायण प्रसाद क्रीडाधिकारी देवरिया एवं अमरनाथ त्रिपाठी अध्यक्ष जिला हैण्डबाल संघ देवरिया ने बुके तथा अंग वस्त देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाडियों से कहा कि आप जितना मेहनत करेंगे, उतना ही आगे बढेंगे, खिलाडियों को कभी भी किसी खिलाड़ी से भेदभाव नहीं करना चाहिये ।

-हैण्डबाल का पहला मैच देवरिया हैण्डबाल और सनविम देवरिया के बीच हुआ। देवरिया ने एक तरफा मैच में सनविम को 11-2 के स्कोर से हराया।
-दूसरा मैच जीआईसी और स्टेडियम ब्लु के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ब्लु ने जीआईसी को 3-2 से हराया।
-तीसरा मैच एमके स्पोटिंग और राजस्थान ट्रायल के बीच खेला गया, जिसमें एमके स्पोटिंग ने राजस्थान टायल को 3-1 से हराया।

-पहला सेमीफाइनल में देवरिया हैण्डबाल और देवरिया क्लब के बीच खेला गया, जिसमें देवरिया हैण्डबाल 11-1 से विजेता रही।
-दूसरा सेमीफाईनल एमके स्पोटिंग और स्टेडियम ब्लु के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम ब्लु 2-0 विजयी रही।
-फाईनल मैच देवरिया हैण्डबाल और स्टेडियम ब्लु के बीच खेला गया। इसमें देवरिया हैण्डबाल टीम 10-0 से विजयी रही।

इस प्रतियोगिता के विजेता / उपविजेता खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव एवं उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

मो अकरम सिद्धिकी, जफर मंसुर, दिवाकर मणि त्रिपाठी हैण्डबाल प्रशिक्षक, गिरीश चन्द सिंह लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, शकील अहमद, विजय कुमार पाल, मनोज कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, रिन्कु, अशोक कुमार सिंह, सुरेन्द्र शुक्ला, हरिश शर्मा, अमर मणि त्रिपाठी आदि ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Related posts

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया और रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल, सीडीओ ने की प्रशंसा

Shweta Sharma

सीएम योगी ने डीएम-एसपी संग की समीक्षा : दुर्गापूजा और अन्य त्योहारों के लिए दिए आदेश, पंडाल लगाने में रखना होगा ध्यान

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के वॉलंटियर बाढ़ क्षेत्र में बांट रहे राहत सामग्री, ये पदाधिकारी संभाल रहे कमान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : धनौती गांव के प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज, मिल कर किया लाखों का गबन, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की जांच में 68 कर्मचारी मिले अनुपस्थित : सभी का वेतन बाधित, बीडीओ से जवाब तलब

Rajeev Singh

बड़ी खबर : योगी कैबिनेट ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को दिया तोहफा, मुफ्त ड्रेस और स्कूल बैग मिलेगा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!