खबरेंदेवरिया

Deoria News : जिलाधिकारी ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान, ऐसे जताया आभार

Deoria News : सशस्त्र बल वेटरन्स डे के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन बेमिसाल होता है। सैन्यबल से सेवानिवृत्त होने के उपरांत अपने अनुभवों का सकारात्मक प्रयोग करके बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को उद्यमिता के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति समर्पण, बलिदान एवं त्याग के लिए देश उनके प्रति कृतज्ञ है। देशवासी सैन्यबलों की कर्तव्यनिष्ठा की वजह से ही खुद को सुरक्षित अनुभव करते हैं। जिलाधिकारी ने समारोह में जनपद के विभूषित वीर सैनिकों एवं वीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र, शाल, मोमेन्टो से सम्मानित किया गया।

जिन पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया, उनमें कर्नल एपी पाण्डेय, नायक प्रभाकर मणि त्रिपाठी, नायब सूबेदार मारकण्डेय पति त्रिपाठी, सूबेदार मेजर कमल देव सिंह, सूबेदार मेजर बीसी मिश्रा, ऑनरेरी कैप्टन रमेश सिंह, सैनिक नन्दलाल यादव, सूबेदार भानु प्रताप सिंह, नायक शत्रुधन सिंह, नायक चन्द्रकेश चौबे, एवं वीरांगनाओं में लेतारी देवी, गीता देवी, धर्मावती देवी, स्मृति सिंह शामिल थे। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, ओपी सिंह सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Related posts

BREAKING : गौरी बाजार में नहर में मिला कुशीनगर की महिला का शव, परिजनों ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai

‘बेटियों से बढ़ती है घर की शोभा :’ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोले डीएम जेपी सिंह, लोगों से की ये अपील

Swapnil Yadav

सरकार की मंशा : हर आदमी की थाल में हो जरूरी मात्रा में दाल, इस प्लान से मिलेगा सबको पौष्टिक आहार

Shweta Sharma

अमृत महोत्सव : डूडा कार्यालय परिसर देवरिया में खुला तिरंगा वितरण केन्द्र, झंडा खरीदने उमड़े लोग

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया में पिछड़े वर्ग के 37 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करेगा प्रशासन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

डीएम ने राष्ट्रीय लोक अदालत में कलेक्ट्रेट में की सुनवाई : 24515 मामले सुलझे, लाखों का लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!