खबरेंदेवरिया

डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल : जनपदवासियों को दिलाया ये भरोसा

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिलाप्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण किया गया।

जिलाधिकारी ने कंबल वितरण के दौरान कहा कि हमारा प्रयास है कि पूरे जिले में कहीं भी ठंड के कारण किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो और उनको ठंड से बचने की सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस सदैव जनहित में कार्य करती है।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के वालंटियर पूरे जिले में घूम-घूम कर ऐसे निर्धन व्यक्तियों को चिन्हित कर रहे हैं, जिन्हें कंबल की विशेष आवश्यकता है और फिर तैयारी कर उन्हें कंबल वितरित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के संरक्षक विष्णु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी, अवध किशोर चौधरी, डॉ संजय गुप्ता साहू, विशाल गुप्ता, हिमांशु कुमार तिवारी, मुनिराज शर्मा, संजय पाठक उपस्थित रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्रा (प्रीतम)उपस्थित रहे।

Related posts

25 फरवरी को होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग : अपना रोजगार स्टार्ट करने का भी मिल रहा मौका, डायल करें ये नंबर

Laxmi Srivastava

देवरिया : पूर्व प्रत्याशी पिंटू सैंथवार के खिलाफ मुकदमे की जांच करेगा 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सीएम योगी : स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही को दी श्रद्धांजलि, एग्रो क्लाइमेटिक किसान मेले का किया शुभारंभ, जनपद में खुलेगा साइंस कॉलेज और…

Harindra Kumar Rai

कोर्ट के आदेश में ढिलाई पड़ी भारी : डीएम ने जल निगम और पीडब्ल्यूडी के दो अभियंता का वेतन रोका, जवाब तलब किया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

मौका : प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!