खबरेंदेवरिया

अब सोमनाथ स्वास्थ्य केंद्र पर होगी डिलेवरी : सीएमओ डॉ राजेश झा ने प्रसव केंद्र का किया शुभारंभ

Deoria News : जिले के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ पर भी संस्थागत प्रसव की सुविधा शुरू हो गयी है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने इस केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ किया । प्रसव के लिए भर्ती 32 वर्षीय महिला लाभार्थी से उन्होंने बातचीत भी की । जिले के मेडिकल कॉलेज स्थित नगरीय प्रसव केंद्र और चकियवां नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से ही संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। सोमनाथ केंद्र से पचास हजार की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

सीएमओ ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सोमनाथ, रामनाथ और चकियवां में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्रियाशील हैं। इन सभी केंद्रों पर पहले प्रसव की सुविधा नहीं थी। इनमें से चकियवां और सोमनाथ पर अब प्रसव की सुविधा शुरू हो गयी है । इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी नगरीय प्रसव केंद्र सक्रिय है। सुविधा बढ़ने से गर्भवती को जिला अस्पताल की भीड़ से निजात मिल रही है । नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ में चार बेड के प्रसव केंद्र की स्थापना से सोमनाथ नगर और आस-पास के क्षेत्र में सामान्य प्रसव के लाभार्थियों को फायदा मिलेगा । उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की गर्भवती को इस केंद्र पर लाएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा का लाभ दिलाएं।

सीएमओ ने बताया कि प्रसव केंद्र में नवजात और शिशु स्वास्थ्य सम्बंधित सेवाएं भी नियमित रूप से दी जाती हैं। केंद्र पर परिवार नियोजन के साधन जैसे ओरल पिल्स, छाया, अंतरा, कॉपर-टी, निरोध और महिला नसबंदी की भी सुविधा है। केंद्र पर डॉ. गरिमा सिंह, डॉ रीता सिंह , स्टाफ नर्स सावित्री, एएनएम रेनू शर्मा, सरिता देवी और अनसुइया मणि की तैनाती की गई है। जल्द ही गर्भवती के लिए भोजन की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब जटिल प्रसव की स्थिति में ही गर्भवती को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया जायेगा।

प्रसव कराना हुआ सुलभ
आशा कार्यकर्ता आयशा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ में डिलेवरी प्वाइंट की स्थापना होने से क्षेत्र की गर्भवती का प्रसव करवाना सुलभ हो गया है। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर भीड़भाड़ और ट्रैफिक होने की स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मजबूरी में बहुत सी गर्भवती को प्राइवेट अस्पताल चली जाती थीं जहां उन्हें पैसे खर्च करने पड़ते थे। यहां सभी सुविधाएं सरकार प्रावधानों के अनुसार उपलब्ध हैं।

प्रतिदिन होती है 100 डिलेवरी
जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने बताया कि जिले में शहरी डिलेवरी प्वाइंट मेडिकल कॉलेज स्थित पीपी सेंटर पर 1144 और चकियवा डिलेवरी प्वाइंट पर दस प्रसव कराये जा चुके हैं। जिले की कुल 125 डिलेवरी प्वाइंट पर सामान्य प्रसव कराये जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन औसतन 100 डिलेवरी सक्रिय केंद्रों के माध्यम से कराई जा रही है।

Related posts

देवरिया में 4 स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस निलंबित : जांच में मिली अनियमितता, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : योगी सरकार ने 5 साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त, लाखों वाहन मालिकों को मिली राहत

Sunil Kumar Rai

DEORIA : प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पुलिस ने मृतक की पत्नी और साली समेत 4 को गिरफ्तार किया

Sunil Kumar Rai

Ghaziabad-Kanpur Greenfield Expressway से जुड़ी बड़ी खबर : दोनों शहरों की दूरी 3 घंटे में होगी तय, इन 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने लहूलुहान किया, थाने से एक किलोमीटर दूर हुआ वाकया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!