खबरेंनोएडा-एनसीआर

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर पिलर लगाने का काम शुरू : गौतमबुद्ध नगर के इन 32 गांवों का सर्वे कर होगा सीमांकन

Gautam Buddh Nagar : गौतमबुद्ध नगर के 32 गांवों की सीमा का सीमांकन नए सिरे से शुरू हो गया है। इससे यूपी-हरियाणा सीमा विवाद के निपटारे को बल मिलेगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह के द्वारा सीमा निर्धारण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समीक्षा की गई।

डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में जनपद गौतमबुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा अंतर राज्य सीमा निर्धारण का कार्य सर्वेक्षण अधिकारी सत्यार्थ प्रकाश, सर्वे आफ इंडिया चंडीगढ़ सत्यवृत शशि भूषण, सर्वेक्षक/दस्ता अधिकारी भारतीय सर्वेक्षण विभाग चंडीगढ़, हल्का पटवारी तिलपता हरियाणा अजीम की उपस्थिति में प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा राज्य की सीमा पर पिलर लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22313208 रुपये व इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में लगभग 65 किलोमीटर की सीमा पर पिलर व डिमार्केशन होना संभावित है।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर में 32 ग्राम सर्वेक्षण एवं अभिलेख क्रियाओं के अंतर्गत हैं, जिसमें ग्राम फलेदा खादर, झुप्पा, अमरपुर, पलाका, मेहंदीपुर खादर, गोविंदगढ़, सिरसा, माकनपुर खादर, बेलाकला, गुलावली आदि सम्मिलित हैं। डिप्टी कलेक्टर/ सहायक अभिलेख अधिकारी भैरपाल सिंह के द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि पिलर निर्धारण के दौरान शांति बनाए रखें व सर्वे आफ इंडिया अधिकारी एवं कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें तथा साथ ही कोई आपत्ति होने पर संबंधित अधिकारी को अवगत करायें।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर भैरपाल सिंह के साथ लेखपाल शहजाद, सरवन कुमार, मोहित तोमर, अमित कुमार व वीर बहादुर मौजूद रहे।

Related posts

तैयारी : काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगा अलग अनुभव

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : दोहरे हत्याकांड में 14 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा, देवरिया की अदालत ने सुनाया फैसला

Sunil Kumar Rai

अफसरों को सीएम योगी की दो टूक : राजस्व वादों के निस्तारण में स्वीकार नहीं ‘तारीख पर तारीख’ का रवैया, प्रदर्शन सुधारें या…

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी के लाखों किसानों को इसी महीने मिलेगा मुआवजा, डीएम शुक्रवार को भेजेंगे लिस्ट, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने रुद्रपुर के एसडीएम, तहसीलदार और कानूनगो को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : अगस्त से हर दूसरे और चौथे बुधवार को लगेगा केसीसी कैंप, सभी कृषकों का बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!