उत्तर प्रदेशखबरें

गोरखपुर में दौड़ तो अयोध्या-मुरादाबाद में नारी शक्ति का होगा सम्मान : 23 अक्टूबर तक इन जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पूर्व शनिवार को मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज किया। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संकल्पित योगी सरकार के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि के दौरान जनपदों व कमिश्नरेट में 15 से 23 अक्टूबर में 18 जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक कमिश्नरेट व जनपद में महिला सशक्तिकरण-रैलियों के साथ जनजागरुकता के कार्यक्रम होंगे। गोरखपुर जोन व गाजियाबाद कमिश्नरेट में मिशन शक्ति दौड़ होगी तो अयोध्या-मुरादाबाद में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट-सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान होगा। जनपदीय अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।

15 से 23 तक जनपदों व कमिश्नरेट स्तर चलेगा वृहद कार्यक्रम
15 से 23 अक्टूबर तक जनपदों व कमिश्नरेट स्तर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम होंगे। 15 को गोरखपुर जोन व गाजियाबाद कमिश्नरेट में मिशन शक्ति दौड़ आयोजित होगी। 16 को वाराणसी कमिश्नरेट के वाराणसी जनपद व आगरा जोन के मथुरा में स्कूलों-कॉलेजों, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 17 को मेरठ व वाराणसी जोन के मीरजापुर में लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। 18 अक्टूबर को प्रयागराज व गौतमबुद्ध नगर की मलिन बस्तियों में महिलाओं व बच्चों में मिशन शक्ति के संबंध में जनजागरूकता चलाई जाएगी। 19 को कानपुर नगर व बरेली में महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा।

अयोध्या व मुरादाबाद में नारी शक्ति का होगा सम्मान
20 अक्टूबर को आगरा मुख्यालय व प्रयागराज जोन के चित्रकूट में बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह आदि की रोकथाम के संबंध में जनजागरूकता चलाई जाएगी। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए कई महिलाओं को सम्मानित किया। इसी के तहत लखनऊ जोन के अयोध्या व बरेली जोन के मुरादाबाद में भी 21 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाली नारी शक्ति का सम्मान होगा। इनमें वन स्टॉप सेंटर, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार में कार्यरत महिलाएं भी शामिल होंगी। 22 को कानपुर जोन के झांसी व मेरठ जोन के सहारनपुर के स्कूल-कॉलेजों, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में मिशन शक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। वहीं नवरात्रि की नवमी (23 अक्टूबर) को लखनऊ कमिश्नर के लखनऊ व गोरखपुर जोन के देवीपाटन-बलरामपुर जिले में लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में कार्यक्रम होगा।

सहारनपुर, मीरजापुर, देवीपाटन शक्तिपीठ वाले जनपदों में आयोजनों पर जोर
योगी सरकार का नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर विशेष जोर है। शारदीय नवरात्रि के पूर्व जहां मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण का शुभारंभ किया गया, वहीं नवरात्रि में ही कार्यक्रम होंगे। पुलिस कमिश्नरेट व जोन के तहत होने वाले आयोजनों में सहारनपुर, मीरजापुर व देवीपाटन शक्तिपीठ वाले जनपदों में महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम रखे गए हैं। सहारनपुर मेरठ जोन में है और यहां मां शाकुंभरी शक्तिपीठ है। वाराणसी जोन के मीरजापुर में भी कार्यक्रम रखा गया है, यहां पर मां विंध्यवासिनी का शक्तिपीठ है। गोरखपुर जोन के देवीपाटन में मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ है, यहां आखिरी दिन पीड़िताओं को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में कार्यक्रम है।

Related posts

देवरिया में 1490 दिव्यांगजनों को मिलेंगे 2492 उपकरण : 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल होंगी वितरित, जानें तिथियां और स्थान

Sunil Kumar Rai

अब देवरिया में होगी मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल की मरम्मत : डीएम की पहल पर एलिम्को ने शुरू किया सर्विस सेंटर

Sunil Kumar Rai

12 करोड़ कृषकों को मिली सम्मान निधि : देवरिया में किसान मोर्चा ने दिखाया प्रसारण, जनप्रतिनिधि बोले- पीएम ने दिया दिवाली गिफ्ट

Rajeev Singh

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai

SP Candidates list released : सपा ने 10 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देवरिया सदर से पिंटू सैंथवार और बरहज से विजय रावत को उम्मीदवार बनाया

Sunil Kumar Rai

बाल विज्ञान कांग्रेस : युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगा आयोजन, डीआईओएस विनोद कुमार राय ने दी यह जानकारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!