खबरेंदेवरिया

महिलाओं को सशक्त करेगा नारी शक्ति वंदन विधेयक : अलका सिंह

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवरिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिये भुजौली गांव में पद यात्रा निकाली।

इस दौरान यात्रा में शामिल देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक महिलाओं के लिये बहुत बड़ा सम्मान है। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ न सिर्फ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, बल्कि सेना और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रो में भी उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते हुये आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं।

ऐसे में देश के सर्वोच्च सदन द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पास कर महिलाओं को और सशक्त करने का काम किया गया है, इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार महिलाओं के शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के लिये लगातार प्रयासरत है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि उज्जवला, जन धन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास जैसी अनेक योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इस दौरान मिनती सिंह, आराधना पाण्डेय, निशा तिवारी, प्रमिला सिंह, बबिता जायसवाल, सीमा जायसवाल आदि रहे।

Related posts

BREAKING : डीएम ने 10 लेखपालों पर की कार्रवाई, शानदार काम करने वालों को मिलेगा इनाम, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने बच्चों को दिया उपहार : जिला सह संयोजक नरेंद्र तिवारी बोले-शिक्षा की चोट से निरक्षरता की बेड़ी तोड़ रही भाजपा सरकार

Shweta Sharma

दुःखद : आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, देवरिया के युवक की कुशीनगर में हत्या

Abhishek Kumar Rai

सीएम का आदेश- रातभर अयोध्या में गश्त करे पुलिस, एडीजी जोन लखनऊ जिले में करें कैम्प, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ ने 3 पशु चिकित्साधिकारियों से मांगा जवाब : इस वजह से हुई सख्ती

Rajeev Singh

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!