उत्तर प्रदेशखबरें

योगी सरकार का फार्मा पार्क विश्व में जमाएगा यूपी की धाक : इन जनपदों में बन रहा विशाल मेडिटेक और फार्मास्यूटिकल पार्क

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश को फार्मा एवं बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हब बनाने के लिए जुटी योगी सरकार पीलीभीत और ललितपुर में फार्मा पार्क विकसित कर रही है। इसका काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं यहां सैकड़ाें उद्यमियों ने निवेश के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। यह जानकारी हाल ही में कुर्सी रोड के बायोटेक पार्क में एडवाइजरी कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में साझा की गयी। बैठक में देश भर के बायोटेक और फार्मा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए थे।

ललितपुर में दो हजार एकड़ में विकसित किया जा रहा फार्मा पार्क
बैठक में नई फार्मा पालिसी-23 के तहत भारत सरकार को बायो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। बैठक में विशेषज्ञाें को बताया गया कि योगी प्रदेश को मेडिकल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में जोर शोर से काम कर रही है। इसके तहत योगी सरकार जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अत्याधुनिक मेडिटेक पार्क विकसित कर रही है, जहां 100 से ज्यादा उद्योग स्थापित होंगे।

इसी तरह बल्क ड्रग्स स्टार्टिंग मैटेरियल और एक्टिव फार्मास्यूटिकल के निर्माण के लिए ललितपुर में दो हजार एकड़ में अत्याधुनिक फार्मा पार्क को विकासित किया जा रहा है। इसके निर्माण से देश अन्य देशों से मंगाए जाने वाले उपकरणों के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। इससे भारत दूसरे देशों को भी उपकरण और दवाएं सप्लाई कर सकेगा। मालूम हो कि भारत को विश्व में दवाओं की कम लागत और उच्च गुणवत्ता वाले विश्व फार्मेसी के लिए जाना जाता है। यहां से करीब दो सौ देशों को दवा सप्लाई की जाती है।

बायोटेक टेक्नोलॉजी के विकास, स्किल डेवलपमेंट के लिए बायोटेक पार्क में बनेगी विंग
योगी सरकार पीलीभीत में अत्याधुनिक बायोटेक पार्क बनाने की दिशा में योजना तैयार कर रही है। इसके निर्माण से देश फर्मेंटेशन पर आधारित वस्तुओं के आयात को कम कर सकेगा। वहीं बैठक में बायोटेक टेक्नोलाॅजी इंस्ट्टीयूट के विकास, स्किल डेवलपमेंट एवं इंक्यूबेशन के लिए बायोटेक पार्क में विंग स्थापित करने पर सहमति बनी। इसमें 400 फार्मेसी और बायो टेक्नोलॉजी संस्थान के छात्रों को राेजगार और स्वरोजगार में सहायता मिलेगी। के साथ वैज्ञानिकों को बायोटेक पार्क में अपनी नई तकनीकी का विकास कर प्रदेश को कैसे मजबूत करें इस पर भी मंथन किया जाएगा।

Related posts

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत : आयांश हॉस्पिटल पर लगा ताला, अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीएमओ ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

स्वास्थ्य सेवाओं में ई-गवर्नेंस के लिए यूपी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार : पहल ‘मंत्रा’ के लिए केंद्र सरकार देगी सिल्वर अवार्ड

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : सीडीओ की जांच में विकास भवन में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी, 3 दिन में देना होगा जवाब, वेतन काटने के आदेश

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी की अगवानी को सजा नोएडा : शहर के कई रूट रहेंगे बाधित, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Satyendra Kr Vishwakarma

अंग्रेजी पेपर लीक मामला : माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई, 52 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai

देवरिया की नई बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कार्यालयों का किया निरीक्षण : कर्मचारियों को दिए ये आदेश, लापरवाही हुई तो…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!