उत्तर प्रदेशखबरें

दाल कारोबारियों को पोर्टल पर देनी होगी स्टॉक की जानकारी : जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में दालों की जमाखोरी को रोकने तथा मूल्य वृद्धि को लेकर योगी सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग के आला अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से घोषित संशोधित स्टाॅक लिमिट को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए दाल के कारोबारियों का निरीक्षण एवं सत्यापन कराया जाए।

इसके अलावा जो व्यापारी अभी तक पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है, उनका तत्काल रजिस्ट्रेशन कराया जाये। वहीं शासन की ओर से निर्देश दिया गया है कि सभी दाल के कारोबारियों से निर्धारित पोर्टल पर साप्ताहिक स्टाॅक की घोषणा करायी जाए।

साप्ताहिक स्टॉक की घोषणा
विभाग के अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि सरकार से मिले निर्देश में प्रदेश में कार्यरत डीलर, इम्पोर्टर, मिलर, स्टॉकिस्ट व ट्रेडर से भारत सरकार के पोर्टल http://fcainfoweb.nic.in/psp पर रजिस्ट्रेशन कराते हुये उनसे साप्ताहिक (प्रत्येक शुक्रवार) स्टॉक की घोषणा कराने हेतु समय-समय पर डीएम से अनुरोध किया गया है।

अद्यतन स्थिति के अनुसार केंद्र सरकार के पोर्टल पर कुल 1,878 दाल के कारोबारी पंजीकृत हैं, जिनके द्वारा समस्त दालों को मिलाकर 138442 मीट्रिक टन स्टॉक की घोषणा की गयी है, जिसमें तूर दाल का स्टॉक 24686 मी0टन, उरद दाल का स्टॉक 16376 मीट्रिक टन एवं मसूर दाल का स्टॉक 39150 मी0टन घोषित किया गया है।

जल्द रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर 04, अमरोहा 04, कन्नौज 05, कासगंज 06, श्रावस्ती 06, फर्रुखाबाद 07, इटावा 07, अमेठी 09, मैनपुरी 09 एवं सुल्तानपुर में 09 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर हुए हैं। इन जनपदों में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Chhath Puja 2022 : देवरिया के छठ घाटों पर किए गए सभी इंतजाम, सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : पीएम के स्वागत से पहले सीएम योगी ने लिया जायजा, कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कही ये बात

Sunil Kumar Rai

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम : देवरिया में 61 लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर हुए 5 लाख, 75 लोगों को मिली घरौनी

Sunil Kumar Rai

ई-वाउचर जनरेट करने में देवरिया को यूपी में मिला पहला स्थान : सीएमओ डॉ राजेश झा ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो पंचायत सचिवों को सस्पेंड किया, जांच में गड़बड़ी मिलने पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और अलका सिंह ने बढ़ाया टीमों का उत्साह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!