खबरेंदेवरिया

देवरिया हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन : एसडीएम, 2 तहसीलदार और 3 लेखपाल सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होगी विभागीय कार्रवाई

Deoria News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विगत दिनों जनपद देवरिया में घटित प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया है। गुरुवार को घटना की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई की जाएगी।

शासन की रिपोर्ट में जनपद देवरिया की तहसील एवं थाना रूद्रपुर स्थित ग्राम फतेहपुर में घटित घटना के संबंध में दोषी कर्मचारी/ अधिकारी की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आयी है। उक्त विवाद के संबंध में स्व. सत्य प्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में ऑनलाइन पुलिस विभाग/ राजस्व विभाग को भेजी गई थीं एवं दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा गम्भीरतापूर्व संज्ञान लेकर निस्तारण नहीं कराया गया।

इसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरूद्ध ये कार्रवाई के आदेश दिए हैं –

  • वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलंबित किया जाए।
  • पूर्व में उपजिलाधिकारी रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।
  • सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करें।
  • अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाए।
  • रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई संस्थित की जाए तथा केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए।
  • विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनन्दनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की जाए।
  • हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी / उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए।

पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिये उत्तरदायी पाए गए कॉन्स्टेबल कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव एवं उप निरीक्षक सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक, रूद्रपुर को निलंबित किया जाए तथा तत्कालीन क्षेत्राधिकारी, रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी के 35 एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला : वेटिंग में चल रहीं अनुज मलिक और गौरव को भी मिली तैनाती

Pushpanjali Srivastava

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय की 23वीं वर्षगांठ पर देश ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, विषम परिस्थितियों में मिली थी जीत

Harindra Kumar Rai

डीएम ने पिड़रा पुल और गायघाट तटबंध का लिया जायजा : ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

काशी में हुआ वन वर्ल्ड टीबी समिट 2023 का शुभारंभ : पीएम ने मेट्रोपोलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट की रखी आधारशिला

Sunil Kumar Rai

किसी भी हालत में अवैध और अनियोजित शहरीकरण में वृद्धि न हो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!