खबरेंदेवरिया

देवरिया से दिल दहलाने वाली खबर : तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में मातम

Deoria News : जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। इलाके में लोग इस घटना के बाद बदहवास हैं। दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक बघौचघाट थाना क्षेत्र के घुड़ीपुर गांव में आज दोपहर यह हादसा हुआ। गांव के दो बच्चे नैतिक पासवान (6 वर्ष) और भल्लार (7 वर्ष) गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बचाव के लिए उन्होंने चिल्लाना शुरू किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दूसरे बच्चे ने इसकी जानकारी गांव में दी।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिजन आनन-फानन में बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नैतिक अपने पिता शुभलाल का इकलौता बेटा था। जबकि भल्लर अपने पिता का बड़ा बेटा था। दोनों परिवारों में मातम मचा हुआ है। गांव मैं सन्नाटा पसरा है। हर कोई बदहवास है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से बातचीत की जा रही है।

Related posts

उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है : अखिलेश यादव

Sunil Kumar Rai

काशी से पीएम ने करोड़ों लोगों को दी सहूलियत : सड़क से स्वास्थ्य सेवा तक का ढांचा बदला, सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Harindra Kumar Rai

देवरिया के हर कॉलेज के एक अध्यापक को रेडक्रॉस देगा फर्स्ट एड ट्रेनिंग : डीएम ने की सोसायटी के योगदानों की सराहना

Shweta Sharma

Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे का गोली लगने से निधन, हर भारतीय का दिल उदास, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : प्रदेश की 5 चीनी मिल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, लगातार दूसरी बार हुआ चयन, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!