खबरेंनोएडा-एनसीआर

हर घर जल गांव थीम पर बने स्टाल पर पांचो दिन उमड़ी भारी भीड़ : विशेष आकर्षण बना जल जीवन मिशन का स्टाल

Uttar Pradesh News : जल जीवन मिशन के “हर घर जल गांव” थीम पर बना स्टॉल इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो” में आये देशी-विदेशी मेहमानों के लिये विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

पांच दिनों तक चले आयोजन में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग स्टाल में आये और यहां बनाए मॉडल गांव और उस गांव में हर घर जल कि प्रक्रिया को समझा। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग हों या स्कूली बच्चे सभी इस हर घर जल गांव कि थीम को देख ख़ुश हुए और उन्होंने ग्रामीणों के लिये बनाई गई हर घर जल योजना कि तारीफ भी की।

स्टाल परिसर में बनी जल जीवन मिशन की पानी टंकी और नल कि टोंटी से निकलते जल के मॉडल के साथ सेल्फी ली और फोटो भी खिचवाई। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्कूली बच्चे नये यूपी के बदलते गांव का स्वरुप देखकर काफ़ी प्रसन्न हुए। उन्होंने हर घर जल गांव के बाहर फोटो भी खिचवाई और सेल्फी भी ली।

बच्चों ने यहां आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को जल जीवन मिशन लिखी टोपी, पेन, डायरी पुरस्कार में दी गई। विदेशी मेहमानों, निवेशकों व आगंतुकों की इन पांच दिनों स्टाल पर काफी भीड़ रही। नये यूपी के बदलते गांव को मिल रहे स्वच्छ पेयजल के लिये योगी सरकार और विभाग की तारीफ भी कि।

बता दें कि 21 सितम्बर को शुरू हुए इस आयोजन का शुभारम्भ करने पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने हर घर जल गांव स्टाल को निहारा और सीएम योगी आदित्यनाथ स्टाल के अंदर पहुंचे और उन्होंने योजना की जानकारी भी ली थी।

Related posts

यूपी को टेक्सटाइल हब बनाने का एक्शन प्लान तैयार : 15 जिलों के उद्योग को मिलेगा बड़ा बाजार

Rajeev Singh

बस्ती में शादी के 7 दिन बाद दूल्हे की हत्या, पत्नी और प्रेमी की साजिश का सनसनीखेज खुलासा

Kajal Singh

जल्द होगा शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन : तैयारियां पूरी, मां गंगा की धारा को लाने का सपना हुआ साकार

Abhishek Kumar Rai

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai

योगी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना को दी मंजूरी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताए स्कीम के लाभ

Sunil Kumar Rai

हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम : देवरिया के सभी विद्यालयों से चुने जाएंगे 3 मेधावी, मिलेगा राज्य स्तरीय मंच और हजारों रुपए का पुरस्कार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!