खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा ने दवा बांट कर मनाया ये खास दिन : विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान भवः सप्ताह के तहत जनपद के सभी पीएचसी, सीएचसी और वेलनेस सेन्टरों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।

इसी के तहत देवरिया नगर के सोमनाथ नगर स्थित वेलनेस सेन्टर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस दल के कार्यकर्ता हैं,विधायक हैं,सांसद हैं जो अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केक काटकर,पार्टी करके नहीं बल्कि समाज मे सेवा कार्य करके सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे है।

उन्होंने कहा, भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार का पूरा फोकस हेल्थ के साथ-साथ वेलनेस पर है। इसलिये प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक चिन्ता गरीबों का किया। गरीबों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुये उन्होंने उन्हें आयुष्मान कार्ड दिया ताकि किसी को अच्छे इलाज से वंचित न होना पड़े। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन,प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय रक्त नीति जैसे अनेक योजनाओं के चलाकर मोदी सरकार देश के लोगो के स्वास्थ्य की चिन्ता कर रही है।

सीएमओ डॉ राकेश कुमार झा ने सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर लागू कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा और आभार जताया।

इस दौरान डॉ आरपी यादव, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दीपक वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सीमा जायसवाल, दिनेश गुप्ता, गोविन्द चौरसिया, दीपू यादव, अजित मिश्रा, संतोष चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह, राजू पाण्डेय, बंटी जायसवाल, सौरभ तिवारी, दुर्गेशनाथ तिवारी, हंसनाथ यादव, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सुशील सिंह आदि रहे।

Related posts

5G Network in India : जल्द शुरू होंगी 5G सेवाएं, पीएम मोदी बोले – गांवों से गुजरेगा डिजिटल इंडिया का सपना, जानें सरकार का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : गौरी बाजार पुलिस की अजब कार्यशैली, तीन हफ्ते पहले दिए शिकायती पत्र पर अब तक नहीं हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

मार्च तक तैयार हो जाएगा मोहन सिंह सेतु : लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Amrit Mahotsav : सीएम योगी ने वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत वीरों और परिजनों को किया सम्मानित, उनके योगदान की दिलाई याद

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Sunil Kumar Rai

सुधार : साल दर साल सिमट रहा सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ, आंकड़ों से जानें यूपी का हाल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!