खबरेंदेवरिया

देवरिया में श्रम विभाग की लापरवाही : डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, प्रवर्तन अधिकारी को दिया अल्टीमेटम

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रगतियों से काफी असंतुष्ट दिखे तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी को कार्यों में सुधार लाये जाने के कड़े निर्देश दिए। उन्हें आगाह करते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिये जाने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जायेगा।

समीक्षा में जिलाधिकारी ने श्रमिक पंजीयन, लेबर सेस धनराशि कम जमा होने तथा अधिष्ठान पंजीयन की प्रगति कम होने पर काफी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से उनके द्वारा लेबरसेस की जमा धनराशि का विवरण लिया जाये तथा श्रमिक पंजीयन बढाये जाने हेतु शिविर लगाकर कार्य किया जाये।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी विभागों मे संविदा एवं आउटसोर्सिंंग के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी एवं वाहन चालको आदि का विवरण प्राथमिकता के साथ लिया जाये और उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए।

डीएम ने कहा कि श्रम विभाग से जुडी योजनायें वास्तविक रुप से श्रमिकों, गरीबों के हित से जुडी हुई है, इसलिये इसके संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के साथ पात्रों तक पहुंचाएं, इसमें किसी भी दशा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, प्रधाचार्य आईटीआई सोभनाथ एवं कौशल विकास से जुडे विभिन्न अधिकारी व प्रदाता प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

BREAKING : एक हफ्ते में काम शुरू नहीं कराया तो 40 विद्यालयों से होगी वसूली, अधूरे प्रोजेक्ट पर सीडीओ ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

रजिस्टर में अधूरी जानकारी मिलने पर सीडीओ सख्त : सचिव की होगी जांच, दोषी मिले तो…

Sunil Kumar Rai

यूपी : 800 नए एंबुलेंस खरीदेगी योगी सरकार, जरूरत पर फौरन मिलेगी सेवा, सीएम ने मुफ्त डायलिसिस सुविधा का दिया तौहफा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 24 अगस्त को देवरिया में कंपनियां करेंगी भर्ती, इन ट्रेड और उम्र वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 88000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के लिए शुरू हुई बस सेवा, जल्द उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Harindra Kumar Rai

BREAKING : डॉ विमल कुमार बैसवार बने देवरिया के नए सीएमओ, शासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!