उत्तर प्रदेशखबरें

ट्विटर पर छाए सीएम योगी : पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद बने देश के तीसरे नेता

Uttar Pradesh News : सीएम योगी ने विगत 6 वर्ष में देश की आबादी के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की छवि बदलने से लेकर उसे तरक्की की राह पर ले जाने का जो कार्य किया है, उसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है।

नतीजा, उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में सीएम योगी की लोकप्रियता में तेजी से वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया भी इसका अपवाद नहीं है। यहां भी हर नए दिन के साथ सीएम योगी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है।

इस क्रम में बुधवार को एक और उपलब्धि तब दर्ज हो गई जब सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी के ऑफिशियल हैंडल @myogiadityanath के फॉलोअर्स की संख्या ने 26 मिलियन (2.6 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया। पीएम मोदी और अमित शाह के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले सीएम योगी तीसरे ऐसे राजनेता हैं, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इतनी बड़ी संख्या में चाहने वाले हैं।

एक्स पर उनकी लोकप्रियता देश के अंदर लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विपक्ष के नेताओं और यहां तक कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से ज्यादा है। हाल ही में एक्स द्वारा 30 दिन में सर्वाधिक फॉलोअर्स पाने वाले लोगों, संगठनों और विभागों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें सीएम योगी 2 लाख 67 हजार 419 नए फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी के बाद दूसरे लोकप्रिय भारतीय राजनेता रहे थे।

Related posts

Deoria News : देवरिया-हाटा और गोरखपुर समेत चौड़ी होंगी दो दर्जन सड़कें, मास्टर प्लान से बदलेगी जिले की सूरत

Sunil Kumar Rai

आरपीएफ का तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान : एक महीने में 62 बच्चों को तस्करों से बचाया, करोड़ों का ड्रग्स बरामद

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : पुलिस की पिटाई से हुई गैंगस्टर की बेटी की मौत! 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज, थाना प्रभारी पर हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर : मासूम सहित 5 की मौत, उपनयन संस्कार करने जा रहा था परिवार

Rajeev Singh

Deoria News : सीडीओ ने रूच्चापार आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, 10 दिन में काम पूरा कराने का आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : 800 नए एंबुलेंस खरीदेगी योगी सरकार, जरूरत पर फौरन मिलेगी सेवा, सीएम ने मुफ्त डायलिसिस सुविधा का दिया तौहफा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!